Advertisment

Santan Prapti Mantra: नि:संतान न हों निराश, भगवत कृपा से मिलेगीं खुशियां, जपें ये मंत्र

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं संतान प्राप्ति के कुछ मंत्र, जिन्हें नियम अनुसार करने से नि:संतानों के घर में किलकारी गूंज सकती है।

author-image
Preeti Dwivedi
Santan Prapti Mantra: नि:संतान न हों निराश, भगवत कृपा से मिलेगीं खुशियां, जपें ये मंत्र

नई दिल्ली। Santan Prapti Mantra: आज की बदलती लाइफ स्टाइल में लोगों को फैमिली प्लानिंग के लिए कई बार सोचना पड़ता है। बढ़ती महंगाई में हर कोई पहले फायनेंशियली सेटल होना चाहता है उसी के बाद घर में नन्हे मेहमान के आने के बारे में प्लान करते हैं। पर कभी कभी इन सब बातों के चक्कर में बहुत देर हो जाती हैं और संतान प्राप्ति में बाधाएं आने लगती हैं।

Advertisment

ऐसे में यदि आप भी कुछ इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो चलिए आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं संतान प्राप्ति के कुछ मंत्र (Santan Prapti Mantra)। जिन्हें नियम अनुसार करने से आपके घर में किलकारी गूंज सकती है। साथ ही नि:सतान दंपतियों की परेशानी दूर होकर उनपर भगवत कृपा से खुशियों की बहार आ सकती है। तो चलिए जानते हैं वे संतान प्राप्ति मंत्र, जिनका आप भी कर सकते हैं जाप।

ये रहे संतान प्राप्ति के मंत्र (Santan Prapti Mantra)

संतान गोपाल मंत्र (Santan Gopal Mantra)

1 -  ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते ।

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

2 -  ॐ क्लीं गोपालवेषधराय वासुदेवाय हुं फट स्वाहा

3 -  ॐ नमो भगवते जगत्प्रसूतये नमः

संतान प्राप्ति का शिव मंत्र

ओम बाल शिवाय विदमहे कालिपुत्राय धीमहि तन्नो बटुक प्रचोदयात्

पुत्र प्राप्ति के लिए रामायण चौपाई

प्रेम मगन कौशल्या निसिदिन जात न जान। सुत सनेह बस माता बाल चरित कर गान।।

संतान गोपाल मंत्र के जाप के लाभ (Santan Prapti Manra ke Labh) 

  • इन मंत्रों का जाप करने से संतान संबंधी कई लाभ प्राप्त होते हैं। जो लोग संतान सुख की प्राप्ति की इच्छा कर रहे हैं, वे इस मंत्र को करके उनके जीवन आ रहा खालीपन दूर कर सकते हैं।
  • इस मंत्र के जाप से संतान सुख की प्राप्ति में आ रही बाधाएं जड़ से समाप्त हो जाती हैं।
  • लंबे समय तक संतान गोपाल मंत्र का जप करने से जातक को सुंदर और बुद्धिमान संतान की प्राप्ति होगी।
  • जिन महिलाओं को गर्भधारण में समस्या आ रही है या जो बार-बार अपनी संतान खो देते हैं वे इस मंत्र का जाप कर लाभ ले सकती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए ये मंत्र बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। साथ ही स्वस्थ शिशु की प्राप्ति होती है।
Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Santan Prapti Manrta ke Labh, Santan Gopal Mantra, astrology, jyotish, shri krishna mantra, dharam sansar, bansal news, astrology in hindi news, संतान गोपाल मंत्र,पुत्र प्राप्ति के लिए रामायण चौपाई, संतान प्राप्ति का शिव मंत्र, संतान प्राप्ति के मंत्र

Bansal News Astrology jyotish astrology in hindi news Santan Gopal Mantra संतान गोपाल मंत्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें