Advertisment

Sansad Pragya Thakur :सांसद बोली, भव्य राम मंदिर निर्माण में सभी दें अपना योगदान, प्रज्ञा ने दिए एक लाख रुपए

author-image
Bansal News
Sansad Pragya Thakur :सांसद बोली, भव्य राम मंदिर निर्माण में सभी दें अपना योगदान, प्रज्ञा ने दिए एक लाख रुपए

भोपाल। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज से निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हुई। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर Sansad Pragya Thakur ने मंदिर निर्माण के लिए construction Ram temple  अपने वेतन से 1 लाख Pragya gave one lakh rupees दिए. वहीं भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक और आचार्य महामंडलेश्वर होने के नाते अखाड़े की ओर से सांसद महोदय ने 11 लाख 11 हजार 111 रुपए की सहयोग राशि दी। यह आर्थिक सहायता सांसद निवास पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज निधि समर्पण अभियान के राष्ट्रसह प्रमुख को चेक के माध्यम से दी ।

Advertisment

इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने लगभग ₹6 लाख की राशि एकत्र कर मंदिर निर्माण के लिए उपहार स्वरूप की। कार्यक्रम के दौरान भोपाल सांसद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण होते देखना हमारा सौभाग्य है इस दिन के लिए हमारी कई पीढ़ियों ने संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि राम भक्तों के सहयोग और प्रेरणा से अभूतपूर्व मंदिर बनना तय है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए आज पूरा देश एकजुट है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे, प्रांत संघचालक अशोक पांडे ,विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष पीतांबर राजदेव, बजरंग दल के प्रांत संगठन मंत्री सुशील सुडेले के अलावा कई कार्यकर्ता सांसद प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

their Sansad Pragya Thakur NEWS sansad pragya thakur Ram temple Pragya said Pragya one Lakh rupees mp news in hindi MP Breaking News grand everyone contribution construction CG Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें