Advertisment

संजू सैमसन ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड: 40 गेंदों में लगाई सेंचुरी, भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ किया 3-0 से क्लीन स्वीप

Sanju Samson: संजू सैमसन ने तोड़ा सूर्या को रिकॉर्ड, हैदराबाद टी20 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदों में बनाई सेंचुरी

author-image
BP Shrivastava
Sanju Samson Century Record

Sanju Samson Century Record: भारत के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में टीममेट सूर्यकुमार यादव द्वारा बनाई तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैमसन ने 40 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जबकि एक साल पहले सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 45 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो संजू सैमसन सबसे तेज शतक बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप टेन में पहुंच गए हैं।

Advertisment

publive-image

यहां बता दें, सैमसन ने हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में भारतीय पाटी की शुरुआत करते हुए 111 रन की दमदार पारी खेली। संजू ने 47 गेंदों में 111 रन बनाए। जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल हैं।

भारत ने किया बांग्लादेश का क्लीन स्वीप

तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 298 रन का टारगेट दिया था। जवाब में बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मुकाबले में भारत ने 133 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही भारत ने  3-0 से सीरीज में बांग्लादेश का क्लीनस्वीप कर दिया है। हैदराबाद में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। इससे पहले भारत ने ग्वालियर और दिल्ली मैच में बांग्लादेश को हराया था।

publive-image

चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की

संजू सैमसन ने मेहदी हसन के खिलाफ 13वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी सेंचुरी 40 गेंदों में जमाई। यह सैमसन के करियर को पहला शतक है।

Advertisment

सैमसन ने 10वें ओवर में 5 छक्के लगाए

publive-image

संजू सैमसन ने लेग स्पिनर रिशाद हुसैन के खिलाफ पारी के 10वें ओवर में लगातार 5 छक्के लगा दिए। हालांकि, इस ओवर की पहली गेंद पर सैमसन सिक्स लगाने से चूक गए, उन्होंने फिर ओवर की बाकी सभी गेंदों पर छक्के उड़ाए और इस ओवर में 30 रन बनाए। सैमसन के 30 रन से भारत का स्कोर 10 ओवर में 152 रन पहुंच गया था।

रोहित शर्मा पहले नंबर पर

सबसे तेज शतक को लेकर भारत के हिसाब से बात करें तो इस सूची हिटमैन रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। रोहित ने 35 गेंदों में सेंचुरी पुरी की थी। रोहित ने ये शतक भारत बनाम श्रीलंका (2017) मैच में बनाया था। इसके बाद सूर्य कुमार यादव दूसरे नंबर पर थे। सूर्या ने 45 गेंदों में शतक पूरा किया था। हैदराबाद में संजू सैमसन ने 40 गेंदों में सेंचुरी ठोंककर सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: IPL ऑक्श्न से पहले नए हेयरस्टाइल में दिखे थाला, नए लुक पर हुए फैंस फिदा

Advertisment

टॉप 5 सबसे तेज शतकवीर

  • रोहित शर्मा 35 गेंद, भारत बनाम श्रीलंका, 2017
  • संजू सेमसन, 40 गेंद, भारत बना बांग्लादेश, 2024
  • सूर्यकुमार यादव, 45 गेंद, भारत बनाम श्रीलंका 2023
  • अभिषेक शर्मा, 46 गेंद, भारत बनाम जिम्बव्बे, 2024
  • केएल राहुल, 46 गेंद, भारत बनाम बेस्टइंडीज, 2016

ये भी पढ़ें: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या: सीने और पेट में लगी गोलियां, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

हैदराबाद टी20 मैच स्पोर्ट्स न्यूज सूर्य कुमार यादव सबसे तेज टी20 सेंचुरी संजू सैमसन शतक संजू सैमसन टी20 सेंचुरी संजू सैमसन रोहित शर्मा क्रिकेट न्यूज इंडिया बनाम बांग्लादेश टी20 मैच surya kumar yadav sports news Sanju Samson T20 Century Sanju Samson Century SANJU SAMSON Rohit Sharma India vs Bangladesh T20 Match Hyderabad T20 Match Fastest T20 Century cricket news
Advertisment
चैनल से जुड़ें