/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/12-31.jpg)
मुंबई: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) से करने के बाद संजय राउत का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुंबई को लेकर दिए गए बयान पर अगर वो लड़की महाराष्ट्र से माफी मांगेगी तो मैं सोचूंगा।
मुंबई की तुलना पीओके से करने पर मचा बवाल
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या की जांच को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार मुंबई पुलिस सवाल उठा रही है। जिसपर आपत्ति जताते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने तक की नसीहत दे डाली थी। अभी ये विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि मुंबई की तुलना पीओके से करके कंगना ने एक बार फिर मामले को तुल पकड़ा दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1302469860849405953
कई सितारों ने जताई नाराजगी
कंगना द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले ट्वीट का कई सितारों ने विरोध भी किया है। आपको बता दें अभी वर्तमान में अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मनाली में रह रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us