Advertisment

Sanjay Dutt Birthday: 65 साल के हुए संजय दत्त, इन मशहूर एक्ट्रेस को कर चुके डेट, एक्टर की रहीं 308 गर्लफ्रेंड

Sanjay Dutt Birthday: एक्टर संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय दत्त की लाइफ काफी फिल्मी रही है।

author-image
Ujjwal Rai
Sanjay Dutt Birthday: 65 साल के हुए संजय दत्त, इन मशहूर एक्ट्रेस को कर चुके डेट, एक्टर की रहीं 308 गर्लफ्रेंड

Sanjay Dutt Birthday: एक्टर संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय दत्त की लाइफ काफी फिल्मी रही है। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत सारी परिस्थियों का सामना किया।

Advertisment

संजय दत्त की लव लाइफ की बात की जाए तो, उनकी लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। उनकी लाइफ में कई सारी गर्लफ्रेंड रही हैं, जिनमें बॉलीवुड की भी कई हसीनाएं शामिल हैं। संजय दत्त की 300 से ज्यादा गर्लफ्रेंड रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने तीन शादियां भी की हैं।

संजय दत्त ने 1981 में फिल्म ‘रॉकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने कई हिट फिल्में दी। कुछ सालों पहले संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ रिलीज हुई थी। इस दौरान उनकी लाइफ के बारे में कई चीजें सामने आईं। इसी मूवी के दौरान ये सामने आया कि संजय की 308 गर्लफ्रेंड रही हैं, जिनमें से उनके 8 बॉलीवुड हस्तियों के साथ अफेयर रहे।

आइए उनके कुछ अफेयर्स के बारे में बताते हैं।

टीना मुनीम

sanjay dutt

संजय दत्त ने अपनी पहली फिल्म रॉकी के दौरान टीना मुनीम को डेट किया था। ऐसा अफवाहें थी कि दोनों शादी के बाद अलग हो गए थे। दरअसल, टीना मुनीम ने संजय दत्त को उनकी शराब पीने की लत की वजह से छोड़ दिया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं की।

Advertisment

रेखा

rekha sanjay dutt

साल 1984 में संजय और रेखा ने साथ में ‘जमीन आसमान’ की थी। इसकी शूटिंग के दौरान उनके अफेयर की खबरें काफी चर्चा में थी।

ऋचा शर्मा

richa sharma

संजय दत्त की पहली पत्नी एक्ट्रेस ऋचा शर्मा थीं। दरअसल, संजय ने ऋचा की तस्वीर लोकल मैग्जीन में देखी थी, तब से वे उन्हें पसंद आ गई थीं। दोनों ने 1987 में शादी कर ली थी। 1988 में उनकी बेटी त्रिशाला हुई और बेटी के जन्म के दो साल बाद उन्हें पता चला कि ऋचा को ब्रेन ट्यूमर है। इसके बाद दोनों अलग हो गए और 1996 में ऋचा का अपने माता पिता के घर निधन हो गया।

माधुरी दीक्षित

madhuri sanjay

मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ भी संजय दत्त के अफेयर की खबरें रही हैं। साल 1991 में दोनों ने फिल्म साजन में काम किया था। इसी दौरान सामने आया कि दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन माधुरी के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि संजय उस समय शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी। जानकारी के मुताबिक साल 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया था, तब माधुरी खुद ही उनसे अलग हो गई थीं।

Advertisment

ये भी पढ़ें...हसीन दिलरुबा ने पहनी हरे रंग की फ्लोरल साड़ी: बालों में लगाया Sunflower, इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं Taapsee Pannu

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें