Advertisment

रेत माफिया ने आदिवासी किसान की से कुचलकर ली जान: आरोपी बीजेपी नेता फरार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां रेत माफियाओं ने एक आदिवासी किसान पर हमला किया और उसे बुरी तरह पीटने के बाद ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

author-image
Rohit Sahu
रेत माफिया ने आदिवासी किसान की से कुचलकर ली जान: आरोपी बीजेपी नेता फरार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां रेत माफियाओं ने एक आदिवासी किसान पर हमला किया और उसे बुरी तरह पीटने के बाद ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। यह घटना जाहिर करती है कि प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न कानून का भय है न किसी कार्रवाई का। किसान की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा और कांग्रेस ने इस मामले में सरकार से सवाल करना शुरू कर दिया है।

Advertisment

आरोपी भाजपा नेता फरार

 ट्रैक्टर मालिक लाले वैश्य का है जो भाजपा युवा मोर्चा मंडल सरई का उपाध्यक्ष रह चुका है। 4 महीने पहले ही उसे पद से हटा दिया गया था। लाले वैश्य करीब 60 एकड़ जमीन का मालिक है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन धक्का लगने के कारण मौत की बात कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपि ट्रैक्टर मालिक पर केस दर्ज किया है।

सीएम ने दिए जांच के निर्देश

घटना पर सीएम मोहन यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1830654904563625992

आदिवासियों पर कब रुकेगा अत्याचार

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1830484617175969946

अवैध रेत की निकासी कर रहे हैं माफिया फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिसे रोकने के लिए आदिवासी युवक उन्हें रोकने गया, जिसे माफिया ने बेरहमी से मारपीट कर ट्रैक्टर से कुचल दिया। गंभीर हालत में सरई सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एमपी में आदिवासी अत्याचार की एक और जघन्य घटना. सिंगरौली जिले के गन्नई गांव के गरीब आदिवासी भाई इंद्रपाल अगरिया के ऊपर बीती रात्रि को रेत माफियाओं ने  ट्रैक्टर चढ़ाया जिससे आदिवासी भाई की मौत हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी कब रुकेगा अत्याचार।

Advertisment

प्रदेश में रेत माफिया बेखौफ

इस घटना से स्पष्ट होता है कि मध्य प्रदेश में रेत माफिया का आतंक कितना बढ़ गया है, जहां वे कानून को अपने हाथ में लेकर किसी को भी मार सकते हैं और पुलिस प्रशासन को भी चुनौती दे रहे हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और मृतक के परिजन रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदेश में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। पहले भी प्रदेश में रेत माफियाओं द्वारा पटवारी समेत पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना को अंजाम दिया गया है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें