Advertisment

Samsung Walk-a-thon India: क्या आप भी हैं फिटनेस फ्रीक, तो फ्री में जीत सकते हैं Samsung Galaxy Watch 8, जानें प्रोसेस

Samsung Galaxy Watch 8: Samsung फिर एक बार अपना पॉपुलर फिटनेस इवेंट Walk-a-thon India के तीसरे एडिशन के साथ लौट आया है। इस इवेंट का हिस्सा बनना बिल्कुल फ्री है और इसके जरिए आप Samsung Galaxy Watch8 जैसे प्रीमियम स्मार्टवॉच को फ्री में जीत सकते हैं। Samsung-walkathon-2025-free-samsung-galaxy-watch-8-proccess-hindi-news-azx

author-image
Ashi sharma
Samsung Walk-a-thon India Samsung Galaxy Watch 8

Samsung Walk-a-thon India Samsung Galaxy Watch 8

Samsung Galaxy Watch 8: Samsung फिर एक बार अपना पॉपुलर फिटनेस इवेंट Walk-a-thon India के तीसरे एडिशन के साथ लौट आया है। महीनेभर चलने वाले इस हेल्थ चैलेंज की शुरुआत 1 अगस्त से हो रही है और यह 30 अगस्त तक चलेगा।

Advertisment

इस चैलेंज का मोटिव देशभर में हेल्थ और फिटनेस के प्रति अवेयरनेस बढ़ाना है। इस इवेंट का हिस्सा बनना बिल्कुल फ्री है और इसके जरिए आप Samsung Galaxy Watch8 जैसे प्रीमियम स्मार्टवॉच को फ्री में जीत सकते हैं।

कैसे करें पार्टिसिपेट?

publive-image

इस इवेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए बस आपको अपने Samsung Galaxy स्मार्टफोन में Samsung Health ऐप खोलना होगा और "Walk-a-thon India" चैलेंज जॉइन करना होगा।

इसके बाद अगस्त महीने में कम से कम 2 लाख कदम चलना जरूरी है। ऐप आपकी रैंकिंग और स्टेप्स को रियल टाइम में ट्रैक करेगा।

Advertisment

जब आप टारगेट पूरा कर लेंगे, तब 5 से 30 सितंबर 2025 के बीच Samsung Members ऐप पर जाकर आप अपना रिवॉर्ड क्लेम कर सकते हैं।

यह भी पढें- OnePlus Buds Sale: दमदार बैटरी, शानदार साउंड और AI फीचर्स वाले Earbuds पर 55% तक छूट

वॉच अलाव मिलेगा बहुत कुछ

publive-image

Galaxy Watch8 के अलावा पार्टिसिपेंट्स को 15,000 रुपये तक के गारंटीड डिस्काउंट कूपन भी दिए जाएंगे जिन्हें सैमसंग के कई प्रोडक्ट्स पर रिडीम किया जा सकता है।

Advertisment

Samsung Galaxy Watch8 के दमदार फीचर्स

publive-image

Galaxy Watch8 एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है जो 40mm और 44mm दो साइज में अवेलेबल है।

इसमें Super AMOLED डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

यह Exynos W1000 प्रोसेसर और Wear OS 6 के साथ Samsung One UI 8 Watch इंटरफेस पर चलती है। इसकी मोटाई सिर्फ 8.6mm है।

Advertisment

हेल्थ फीचर्स और AI सपोर्ट

publive-image

Galaxy Watch8 में Samsung का BioActive Sensor दिया गया है, जो हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप जैसे जरूरी हेल्थ मेट्रिक्स को मॉनिटर करता है।

इसका Antioxidant Index फीचर सिर्फ 5 सेकंड में यूज़र के शरीर में कैरोटीनॉयड लेवल माप सकता है।

पहली बार यह वॉच Google Gemini AI असिस्टेंट के साथ आती है, जिससे आप कई स्मार्टफोन टास्क सीधे वॉच से कर सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है।

क्या है Samsung Walk-a-thon 

Samsung Walk-a-thon एक हेल्थ और सोशल अवेयरनेस से जुड़ा इवेंट है, जिसे Samsung कंपनी CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) गतिविधियों के तहत आयोजित करती है।

इस इवेंट का मकसद है लोगों को पैदल चलने के फायदे समझाना और साथ ही किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए फंड जुटाना।

Samsung Walk-a-thon  में क्या खास?

  • इसमें पार्टिसिपेंट तय दूरी तक पैदल चलते हैं।

  • हर पार्टिसिपेंट की वॉक को ट्रैक कर एक तय राशि सामाजिक उद्देश्यों (जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि) में दान की जाती है।

  • यह इवेंट फिटनेस और समाजसेवा दोनों को जोड़ता है।

कहां-कहां होता है Samsung Walk-a-thon?

  • Samsung Walk-a-thon का आयोजन भारत के कई प्रमुख शहरों में किया जाता है।

  • गुरुग्राम, बेंगलुरु, नोएडा, हैदराबाद जैसे शहरों में यह इवेंट आयोजित हो चुका है।

  • कभी-कभी यह इन-हाउस (Samsung employees only) और कभी-कभी पब्लिक के लिए ओपन इवेंट के रूप में आयोजित किया जाता है।

Samsung Walk-a-thon जीतने पर मिलते हैं ये इनाम 

Top 3 Lucky Winners Rewards (Per Edition)

  Edition  Winner's Reward
  January 2025 (1st)  Samsung Galaxy Watch Ultra
  April–May 2025 (2nd)  Samsung Galaxy Watch Ultra
  August 2025 (3rd)  Samsung Galaxy Watch 8

यह भी पढें- Gold Rate Today: राक्षाबंधन पर सोना खरीदने का मन, जानें महंगा होगा या सस्ता, पढ़ें आज के ताजा रेट

Samsung Walkathon 2024 Walk-a-thon India Challenge Galaxy Watch8 Giveaway Samsung Fitness Challenge 2 Lakh Steps Challenge Samsung Health App Galaxy Watch8 Features Samsung Watch Offer India Samsung Walk-a-thon India 2024 Galaxy Watch8 जीतें
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें