/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nkjoj-2025-10-11T120932.407.webp)
Samsung Galaxy M17 5G Budget: Samsung ने भारत में नया Galaxy M17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Galaxy M16 का अपग्रेड वर्जन है और दिवाली के मौके पर कम कीमत में शानदार फीचर्स वाले फोन की तलाश कर रहे यूज़र्स के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स, कैमरा, बैटरी और कीमत।
Samsung Galaxy M17 5G स्पेसिफिकेशन
[caption id="attachment_912979" align="alignnone" width="782"]
Samsung Galaxy M17 5G स्पेसिफिकेशन[/caption]
डिस्प्ले: 6.7 इंच की Full HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस।
सुरक्षा: कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)।
प्रोसेसर: Exynos 1330।
रैम और स्टोरेज: 4GB, 6GB और 8GB RAM विकल्प, 128GB इंटरनल स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
- रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी + 5MP अल्ट्रा वाइड + 2MP मैक्रो।
- फ्रंट कैमरा: 13MP सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए।
- बैटरी: 5000mAh, 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
- सॉफ्टवेयर सपोर्ट: कंपनी 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देगी।
कीमत और उपलब्धता
- 4GB RAM / 128GB: ₹12,499
- 6GB RAM / 128GB: ₹13,999
- 8GB RAM / 128GB: ₹15,499
लॉन्च ऑफर में कंपनी 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक No-Cost EMI भी दे रही है। फोन की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी। यह फोन Moonlight Silver और Sapphire Black कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : अलवर से ISI जासूस गिरफ्तार: हनीट्रैप में फंसा मंगत 2 साल से सोशल मीडिया के जरिए भेज रहा था आर्मी की खूफिया जानकारी
मुकाबला और तुलना
भारत में Galaxy M17 5G का मुकाबला REDMI 12 5G से होगा। REDMI 12 5G फीचर्स: 6.79 इंच Full HD+ डिस्प्ले, रियर 50MP + 2MP कैमरा, फ्रंट 8MP, 5000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर। Flipkart पर इसकी कीमत ₹12,499 है।
Galaxy M17 5G फीचर्स और कीमत दोनों में प्रतिस्पर्धी विकल्प के रूप में सामने आया है और यह दिवाली के मौके पर बजट स्मार्टफोन खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें : Gold Rate Today : चांदी ने सोने को छोड़ा पीछे, एक साल में रेट में आया इतना बदलाव, जानिए अपने शहरों के ताजा रेट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें