Samsung Galaxy A56 5G launched in India: Samsung ने इंडिया में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, शानदार स्पेसिफिकेशन्स और अफोर्डेबल प्राइस रेंज के साथ यूजर्स को अट्रैक्ट करने के लिए तैयार है। इसमें 12GB RAM, एक्सीनोस 1580 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं।
Samsung Galaxy A56 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फीचर्स | स्पेसिफिकेशन्स |
डिस्प्ले | 6.7 इंच, सुपर AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस, Gorilla Glass Victus+ |
प्रोसेसर | Samsung Exynos 1580 (4nm), ऑक्टा-कोर, 2.9GHz क्लॉक स्पीड |
GPU | AMD Xclipse 540 |
RAM | 12GB |
स्टोरेज | 256GB (एक्सपेंडेबल नहीं) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15, One UI 7 |
कैमरा (रियर) | 50MP (मेन, OIS) + 12MP (अल्ट्रा-वाइड) + 5MP (मैक्रो) |
कैमरा (फ्रंट) | 12MP |
बैटरी | 5,000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग |
कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi 5GHz, Bluetooth 5.3, NFC |
डिज़ाइन | मैटल बॉडी, IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट, 198 ग्राम वजन |
रंग | Awesome Graphite, Awesome Olive, Awesome Lightgray |
अन्य फीचर्स | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, Eye Care डिस्प्ले |
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
Samsung Galaxy A56 5G का डिज़ाइन काफी हद तक सैमसंग के प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S25 जैसा दिखता है। इसमें मैटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन को प्रीमियम लुक और मजबूती प्रदान करता है। फ्रंट और बैक दोनों तरफ Gorilla Glass Victus+ लगाया गया है, जो स्क्रैच और ड्रॉप से सुरक्षा प्रदान करता है।
फोन IP67 सर्टिफाइड है, जो इसे पानी और धूल से बचाता है। इसका वजन 198 ग्राम है और डायमेंशन 162.2 x 77.5 x 7.4 मिमी है। यह फोन तीन अट्रैक्टिव कलर में अवेलेवल है
- Awesome Graphite
- Awesome Olive
- Awesome Lightgray
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में सैमसंग का नया Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही, इसमें AMD Xclipse 540 GPU भी दिया गया है, जो ग्राफिक्स को और भी बेहतर बनाता है।
फोन Android 15 पर लॉन्च हुआ है, जो सैमसंग के नए One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी ने इस फोन को 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 6 जेनरेशन के OS अपडेट के साथ पेश किया है, जो इसे भविष्य के लिए तैयार बनाता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A56 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। यह कैमरा सेटअप शानदार फो टो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy A56 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर 29 घंटे तक का बैकअप प्रदान करती है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
अन्य फीचर्स
- Eye Care डिस्प्ले: लंबे समय तक फोन इस्तेमाल से आंखों को सुरक्षित रखता है।
- कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 5GHz, Bluetooth 5.3 और NFC सपोर्ट।
- स्टीरियो स्पीकर्स: बेहतरीन ऑडियो एक्सपिरियंस के लिए।
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर: फास्ट और सिक्योर अनलॉकिंग।
यह भी पढ़ें- Flipkart Sale: Flipkart सेल में 15,000 रुपये तक की बचत, Google के इस दमदार फोन पर मिल रही दमदार छूट