Advertisment

Sampurna Chanakya Neeti : दुनिया में सबसे ताकतवर है ये एक चीज, इसका मोल समझने वाले कभी नहीं होते कंगाल

Sampurna Chanakya Neeti : दुनिया में सबसे ताकतवर है ये एक चीज, इसका मोल समझने वाले कभी नहीं होते कंगाल Sampurna Chanakya Neeti : -this-one-thing-is-the-most-powerful-in-the-world-those-who-understand-its-value-never-become-poor-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Sampurna Chanakya Neeti  : दुनिया में सबसे ताकतवर है ये एक चीज, इसका मोल समझने वाले कभी नहीं होते कंगाल

नई दिल्ली। Sampurna Chanakya Neeti आपने चाणक्य के बारे में तो बहुत सुना होगा। उन्हें उनकी कूट नीतियों की वजह से सबसे ज्यादा जाना जाता है। अगर आप भी चाणक्य से प्रभावित हैं तो आपके बता दें उनके अनुसार दुनिया की सबसे ताकतवर चीज के बारे में बताया गया है। यदि आप भी इसे जानने और समझने लगे तो यकी मानिए आप दुनिया में कभी कंगाल नहीं होंगे। हर क्षेत्र में आपको सफलता ​तो मिलेगी ही साथ ही साथ आप शत्रुओं पर भी बड़ी आसानी से विजय पा सकते हैं। चाणक्य का नीति शास्त्र न केवल व्यक्ति का मार्गदर्शन करता है, बल्कि बुलंदियों तक पहुंचे के अचूक तरीके भी बताता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो बेशकीमती चीज, जिसके बारे में चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जिक्र किया है।

Advertisment

वक्त की कीमत यानि समय का सदुपयोग — Sampurna Chanakya Neeti
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में जिसे सबसे ज्यादा ताकतवर चीज मानी है वो है समय। जी हां समय एक ऐसी चीज है जो न अमीर—गरीब, उंच—नीच कुछ नहीं होता है। ये न तो किसी के लिए रुकता है तो ही कभी लौट कर आता है। इसलिए जिस व्यक्ति ने इसकी कीमत समझ ली वह जीवन में कभी असफल नहीं होता। हर किसी को मात देते हुए वह आगे बढ़ता जाता है।

सही समय दिलाता है सही लक्ष्य —Sampurna Chanakya Neeti
आपको बात दें चाणक्य कहते हैं कि समय एक ऐसी चीज हैं जो व्यक्ति का भाग्य बदलने में देर नहीं लगाता। कहते हैं न कि व्यक्ति का समय बदलते देर नहीं लगती। यानि अगर व्यक्ति का समय अच्छा आने वाला हो। तो व्यक्ति की काया पलट जाती है। जो व्यक्ति लक्ष्य पाने के लिए सही समय पर सही निर्णय ले लेता है। वह बिना किसी संशय के कामयाबी हासिल करता ही है। उसे भविष्य में बहुत कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये सब समय के महत्व को समझने और उसके सदुपयोग के चलते संभव हो पाता है।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद — Sampurna Chanakya Neeti
चाणक्य नीति अनुसार जो व्यक्ति समय की कीमत समझता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनने लगती हैं। जो लोग सही समय पर सही काम करता है उसकी जिंदगी बेहद आसान बन जाती है। इस नियम को अपने जीवन में उतारने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Advertisment
चाणक्य का नीति शास्त्र sampurna chanakya niti Sampurna Chanakya Neeti kautilya niti chanakya niti for students in hindi chanakya niti for students in english chanakya niti by radhakrishnan pillai best chanakya niti book in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें