Advertisment

Sambit Patra: पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘चिंताजनक’- भाजपा

Sambit Patra: पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘चिंताजनक’- भाजपा Sambit Patra: Conflict in Punjab Congress 'worrisome' for national security - BJP

author-image
Bansal News
Sambit Patra: पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘चिंताजनक’- भाजपा

नई दिल्ली। पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस में मचे घमासान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘‘चिंताजनक’’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि सीमा से सटा होने के कारण इस संवेदनशील राज्य में राजनीतिक स्थिरता अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।

Advertisment

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक पर कटाक्ष करते हुए इसे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘‘असाधारण सफलता’’ बताया और आरोप लगाया कि देश का प्रमुख विपक्षी दल ‘‘अस्थिरता का पर्याय’’ बन गया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष के पद से अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद चुप्पी तोड़ते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को राज्य में पुलिस महानिदेशक, राज्य के महाधिवक्ता और ‘‘दागी’ नेताओं की नियुक्तियों पर सवाल उठाए। सिद्धू ने ट्विटर पर चार मिनट का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘हक़-सच की लड़ाई (मैं) आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा …।’’

https://twitter.com/sherryontopp/status/1443082640689545216

राज्य कांग्रेस में मचे इस घमासान पर पात्रा ने कहा, ‘‘हम सभी देख रहे हैं कि पंजाब में स्थिति किस प्रकार की है। जो राजनीतिक सरगर्मियां पंजाब में चल रही हैं, वह वास्तव में चिंताजनक हैं। पंजाब एक सीमाई राज्य है और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पंजाब की राजनीति में स्थिरता बहुत अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।’’

Advertisment

पात्रा ने कहा कि जिस पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह की विदाई के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की ताजपोशी को कांग्रेस की बड़ी ‘‘रणनीतिक चाल’’ बताया जा रहा था, उसी पंजाब में कांग्रेस नेतओं में सिरफुटव्वल मचा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री चन्नी और सिद्धू के बीच ‘‘महत्वाकांक्षाओं की लड़ाई ’’ चल रही है और कोई भी पंजाब या पंजाब की आकांक्षाओं के बारे में नहीं सोच रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन सारे विषयों में एक बात सामने आती है और वह है राहुल गांधी की असाधारण असफलता।’’ पात्रा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ट्वीट का हवाला दिया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल ना करने के लिए मीडिया को चेतावनी दी थी।

बघेल ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा था, ‘‘कान खोलकर सुन लिया जाए। राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं। उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता क़तई स्वीकार नहीं करेंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है। लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।’’

Advertisment

पात्रा ने उनके इस बयान की ‘‘घोर निंदा’’ करते हुए राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या यही वह ‘‘प्रेम की राजनीति’’ जिसकी चर्चा वह अक्सर करते रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पत्रकार... मीडिया... को धमकाना क्या उचित है? क्या यही आपकी ‘प्रेम की राजनीति’ है? राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा कहते हैं कि हम सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति हैं।’’ उन्होंने एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और न्यूज ब्राडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) से निवेदन किया वह बघेल की इस टिप्पणी को संज्ञान में ले।

चंडीगढ़ Samachar Sidhu vs Amarinder Sambit Patra tweet on Sidhu sambit patra news Sambit Patra Punjab Congress News navjot singh sidhu resign Latest Chandigarh News Kanhaiya Kumar join Congress kanhaiya kumar and jignesh mevani Chandigarh News in Hindi Chandigarh news Chandigarh Headlines amarinder singh amit shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें