Advertisment

Samajwadi Party Candidate List: सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची की जारी, सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ फंसा पेंच

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 11 और उम्मीदवारों की घोषणा की है.

author-image
Rohit Sahu
Samajwadi Party Candidate List: सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची की जारी, सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ फंसा पेंच

हाइलाइट्स

  • सपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 11 नाम शामिल
  • बीएसपी के मौजूदा सांसद का नाम भी सूची में शामिल
  • न्याय यात्रा में शामिल न होने को लेकर अखिलेश ने दिया बयान
Advertisment

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 11 और उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी अबतक दो सूची जारी कर चुकी है. पहली सूची (Samajwadi Party Candidate List) में 16 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे. अब कुल 27 सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी. लेकिन दूसरा पेंच कांग्रेस के साथ गठबंधन पर फंस रहा है.

   सूची में बसपा के सांसद अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल 

सपा की जारी सूची में गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी को इसी सीट से मैदान में उतारा है. दिसंबर 2023 में उच्चतम न्यायालय ने 2007 के गैंगस्टर एक्ट मामले में बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सजा को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि उनका गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र विधायिका में अपने वैध प्रतिनिधित्व से वंचित हो जाएगा. क्योंकि मौजूदा लोकसभा के शेष कार्यकाल को देखते हुए इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: यूपी में कांग्रेस 11 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी यह जानकारी

Advertisment

   सपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची  

Image

इन 11 उम्मीदवारों में से चार पिछड़े समुदाय से हैं. इसके अलावा पांच अनुसूचित जाति से हैं. वीरेंद्र सिंह क्षत्रिय हैं जबकि अफजाल अंसारी मुस्लिम हैं.

   कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल न होने को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा वे यात्रा में तभी शामिल होंगे जब कांग्रेस 17 सीटों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगी. वहीं सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट की अंतिम पेशकश कर दी है. वहीं कांग्रेस की लोकसभा यूनिट ने प्रदेश में सपा से ज्यादा सीटों की मांग की थी.

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1759476708380471421

हालांकि सपा कांग्रेस को कौन सी 17 सीटें देगी इसको लेकर अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisment
samajwadi party candidate list Samajwadi party candidate for lok sabha Akhilesh Yadav rahul gandhi LokSabha Election 2024 Samajwadi Party
Advertisment
चैनल से जुड़ें