Advertisment

Salman Khan Threat Case: क्या सलमान खान की जान को है खतरा ! जान से मारने धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में ठाणे जिले के 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है।

author-image
Bansal News
Salman Khan Threat Case: क्या सलमान खान की जान को है खतरा ! जान से मारने धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई।  मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में ठाणे जिले के 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। किशोर ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में सोमवार को यह फोन आया था।

Advertisment

जानें अधिकारी ने दी क्या जानकारी

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीक की मदद से उन्होंने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे फोन किया गया था। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुंबई से 70 किलोमीटर दूर ठाणे जिले स्थित शाहपुर पहुंची और उन्हें पता चला कि फोन 16 वर्षीय एक लड़के ने किया था। लड़का राजस्थान का रहने वाला है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई की आजाद मैदान पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिनेता (57) को धमकी देने के पीछे लड़के की मंशा अभी पता नहीं चल पाई है। मुंबई पुलिस ने पिछले महीने सलमान खान को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी।

पढ़ें ये खबर भी- https://bansalnews.com/periods-in-female-dogs-when-and-for-what-are-periods-in-female-dogs-know-the-reason-behind-this-dpp/

पुलिस ने लॉरेंस के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत

पुलिस ने इस संबंध में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। अभिनेता को पहले पुलिस द्वारा ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई और वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ ‘बुलेट-प्रूफ’ कार में ही सफर करते हैं। यहां की बांद्रा पुलिस ने पिछले महीने खान के कार्यालय को कथित रूप से धमकी भरा ई-मेल भेजने के आरोप में बिश्नोई, बरार और एक अन्य व्यक्ति रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Advertisment

बिश्नोई अभी पंजाब की जेल में बंद है और गोल्डी बरार गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी है। जून 2022 में एक हस्तलिखित पत्र के माध्यम से भी खान को धमकी दी गई थी।

पढ़ें ये खबर भी- https://bansalnews.com/national-pension-scheme-government-employees-will-get-benefit-soon-formation-of-a-committee-of-four-members-dpp/

salman khan latest news lawrence bishnoi salman khan death threat to salman khan salman khan security threat to salman khan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें