/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/MS-Dhoni-Birthday-Pictures-1.webp)
MS Dhoni Birthday Pictures: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान आधी रात में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए और शामिल होकर 'कप्तान साहब' को 43 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कई खूबसूरत पिक्चर्स भी शेयर की हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-07-07-at-11.56.09-AM-1-347x559.jpeg)
भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेट कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने रविवार, 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, दिग्गज ने घड़ी में 12 बजते ही ढेर सारे केक काटे।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Dhoni-Birthday-Pictures-859x540.webp)
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1809841742276878395
एमएस धोनी और उनके करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड के पसंदीदा सितारों में से एक सलमान खान भी इस मौके पर शामिल हुए ।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Kaptaan-Sahabbirthday-celebration-859x540.webp)
सुल्तान अभिनेता ने रविवार की सुबह एमएस धोनी के जन्मदिन के जश्न की एक अनमोल तस्वीर शेयर की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक कप्तान साहब !"
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Sultan-actorSalman-Khan-859x540.webp)
जन्मदिन के जश्न कप्तान सहाब की पत्नी साक्षी एमएस धोनी ने कुछ पिक्चर्स शेयर किए हैं जिसमें साक्षी, एमएस धोनी के पैर छूते हुए और कप्तान सहाब उन्हें आर्शिवाद देते दिखाई दे हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-07-07-at-11.56.09-AM-302x559.jpeg)
क्रिकेट के दिग्गज इस समय मुंबई में हैं क्योंकि वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। 5 जुलाई को मुंबई में संगीत समारोह में वह पत्नी साक्षी के साथ नजर आए थे।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-07-07-at-11.56.09-AM-2-325x559.jpeg)
एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के अवसर पर, 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के निर्माताओं ने 5 जुलाई से 11 जुलाई तक सिनेमाघरों में फिल्म को फिर से रिलीज़ करने का फैसला किया। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने दिग्गज क्रिकेटर के जीवन को दर्शाया है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/MS-Dhoni-birthday-2024-859x540.webp)
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने दुनिया भर में 215.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/MS-Dhoni-1-859x540.webp)
यह भी पढ़ें- World Chocolate Day: पहले मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी चॉकलेट, ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, इतना पुराना है इतिहास
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us