Advertisment

Salman Khan Viral Video: जुबान फिसली या जानबूझकर कहा? बलूचिस्तान-पाकिस्तान पर बयान से छिड़ी बहस

Salman Khan Balochistan Viral Video: सऊदी अरब में ‘जॉय फोरम’ इवेंट के दौरान सलमान खान का बयान वायरल हो गया है। उन्होंने बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

author-image
anjali pandey
Salman Khan Viral Video: जुबान फिसली या जानबूझकर कहा? बलूचिस्तान-पाकिस्तान पर बयान से छिड़ी बहस

Salman Khan Balochistan Remark: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सऊदी अरब में आयोजित *'जॉय फोरम'* इवेंट के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इस इवेंट में सलमान के साथ शाहरुख खान और आमिर खान भी मौजूद थे।

Advertisment

https://twitter.com/JabirBaloc12373/status/1979500308062404709

सलमान खान ने क्या कहा?

इवेंट में सलमान खान ने भारतीय सिनेमा के ग्लोबल प्रभाव पर बात करते हुए कहा 'अगर आप कोई हिंदी फिल्म बनाकर सऊदी अरब में रिलीज करें, तो वो सुपरहिट होगी। अगर आप तमिल, तेलुगू या मलयालम फिल्म बनाते हैं, तो वो सैकड़ों करोड़ का बिजनेस करेगी क्योंकि यहां कई देशों के लोग काम करते हैं। बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं... हर कोई यहां काम कर रहा है।'

बस, यही लाइन अब चर्चा का विषय बन गई है। कई लोगों को लगा कि सलमान ने बलूचिस्तान का नाम अलग देश की तरह लिया, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या सलमान खान की जुबान फिसल गई” या उन्होंने “जानबूझकर बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया”? वहीं, कुछ यूजर्स ने सलमान के बयान की तारीफ भी की और कहा कि उन्होंने हकीकत की झलक दिखाई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Govardhan Puja 2025: कब और कैसे शुरू हुई भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाने की परंपरा? पढ़ें कथा

क्या है बलूचिस्तान-पाकिस्तान विवाद?

बलूचिस्तान वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा है, लेकिन वहां लंबे समय से अलगाववादी आंदोलन चल रहे हैं। बलूच लोग खुद को पाकिस्तान से अलग मानते हैं और *“स्वतंत्र बलूचिस्तान”* की मांग करते हैं। उनका आरोप है कि पाकिस्तान सरकार ने इस क्षेत्र की अनदेखी की है यहां के लोगों को विकास, शिक्षा और रोज़गार से वंचित रखा गया है।

भौगोलिक रूप से बलूचिस्तान पाकिस्तान का 44% हिस्सा है और देश के लिए बेहद अहम माना जाता है। यहां का ग्वादर पोर्ट और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) रणनीतिक रूप से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बलूचिस्तान प्राकृतिक गैस उत्पादन का बड़ा स्रोत भी है और ओमान की खाड़ी के पास स्थित होने से यह क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Advertisment

सलमान खान का यह बयान अब सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। कुछ लोग इसे महज जुबान फिसलना बता रहे हैं, तो कुछ इसे “जानबूझकर दिया गया संकेत” कह रहे हैं। फिलहाल, सलमान खान की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate After Diwali: दिवाली के बाद गोल्ड के दाम में गिरावट, चेक करें देशभर के बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट

SRK Aamir Salman event Salman Khan viral clip salman khan video Salman Khan statement Salman Khan Controversy Salman Khan Balochistan remark Joy Forum Saudi Arabia Bollywood news Balochistan Pakistan controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें