Advertisment

Angry Young Men: पर्दे पर आएगी सलीम-जावेद की जिंदगी की कहानी, सलमान खान, फरहान अख्तर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

Angry Young Men: पर्दे पर आएगी सलीम-जावेद की जिंदगी की कहानी, सलमान खान, फरहान अख्तर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री, Salim Javed life story will come on screen Salman Khan Farhan Akhtar will make a documentary

author-image
Shreya Bhatia
Angry Young Men: पर्दे पर आएगी सलीम-जावेद की जिंदगी की कहानी, सलमान खान, फरहान अख्तर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

मुंबई। (भाषा) बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक द्वय सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी की कहानी को पर्दे पर लाया जाएगा और इस ‘डॉक्यूमेंट्री’ का निर्माण उनकी संतानें- सलमान खान, फरहान अख्तर और जोया अख्तर करेंगे। “एंग्री यंग मेन” के शीर्षक से बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन नम्रता राव करेंगी जिन्हे “ओए लकी लकी ओए”, “इश्किया”, “बैंड बाजा बारात”, और “कहानी” के लिए जाना जाता है।

Advertisment

दिखाया जाएगा 70 के दशक का जादू

सलमान खान के ‘सलमान खान फिल्म्स’, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ तथा जोया अख्तर और रीमा कागती के ‘टाइगर बेबी फिल्म्स’ के संयुक्त बैनर तले डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया जाएगा। निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया, “इस परियोजना में सलीम-जावेद द्वारा बनाए गए अपने दौर के जादू को दिखाने की कोशिश की जाएगी।” पटकथा लेखक सलीम-जावेद की जोड़ी ने 1970 के दशक में “जंजीर”, “शोले” और दीवार जैसी फिल्मों से भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी थी।

Documentary on Salim Javed Javed Akhtar Age Javed Akhtar Movies Javed Akhtar Net Worth Javed Akhtar Sister Javed Akhtar Wife Salim Javed Salim Javed Documentary Salim Javed Story Salim Khan Age Salim Khan Net Worth Salim Khan Son Salim Khan Wife Salma सलीम जावेद डॉक्यूमेंट्री
Advertisment
चैनल से जुड़ें