Advertisment

सक्ती में बड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में बाधा डालने पर 7 सहकारी समिति कर्मचारी बर्खास्त, एस्मा एक्ट लागू

CG Dhan Kharidi Employees Dismissed: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया को जरूरी सेवा घोषित किया है। इसमें बाधा पहुंचाने वाले 7 समिति कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

author-image
BP Shrivastava
CG Dhan Kharidi

CG Dhan Kharidi

हाइलाइट्स

  • धान खरीदी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

  • सक्ती जिले में सात कर्मचारी बर्खास्त

  • एस्मा लागू कर सरकार ने सख्ती दिखाई

CG Dhan Kharidi Employees Dismissed: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सरकार ने धान खरीदी को सुचारू करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर धान खरीदी प्रक्रिया को आवश्यक सेवा घोषित करते हुए जिले में एस्मा एक्ट लागू कर दिया गया है। इसके बाद सहकारी समिति के 7 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
Advertisment


कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

प्रशासन ने इन कर्मचारियों पर लोकहित के कार्य में बाधा डालने और खरीदी व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही और जानबूझकर कार्य में बाधा डालने से किसानों को दिक्कतें हो रही थीं।

ये कर्मचारी हुए बर्खास्त

  • एकलव्य चन्द्रा
  • विरेन्द्र महंत
  • पुरुषोत्तम बरेठ
  • धनीराम साहू
  • तोपसिंह चन्द्रा
  • ललित साहू
  • शेखर तिवारी
Advertisment

इन समितियों की सेवाएं प्रभावित

इन कर्मचारियों की बर्खास्तगी से 7 सहकारी समितियों की सेवाएं प्रभावित हुईं। जिसमें नावापारा, कर्रापाली, जर्वे, सक्ती, सकर्रा, घोघरी एवं डूमरपारा समिति शामिल हैं।

जिला प्रशासन के निर्देश हैं कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील और जनहित के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

sakti news Sakti District Action Paddy Procurement Government Action farmer news ESMA Act Cooperative Society Employees Dismissed Chief Secretary's Instructions chhattisgarh news CG Dhan Kharidi
Advertisment
चैनल से जुड़ें