Advertisment

Sakat Chauth (sankashti chaturthi )2022: सकट चौथ कल, दो विशेष योग में होगा श्रीगणेश पूजन

Sakat Chauth (sankashti chaturthi )2022: सकट चौथ कल, दो विशेष योग में होगा श्रीगणेश पूजनsakat-chauth-sankashti-chaturthi2022-sakat-chauth-tomorrow-two-special-yogas-will-be-performed-in-the-worship-of-lord-ganesha-sankata-ke-ganesh-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Sakat Chauth (sankashti chaturthi )2022: इस बार सौभाग्य योग में होगा संकटा गणेश व्रत, अभिजीत मुहूर्त, चंद्रोदय, शुभ योग का समय

नई दिल्ली। साल के पहले त्योहार Sakat Chauth (sankashti chaturthi )2022 मकर संक्रांति के बाद आएगा एक और खास त्योहार संकटा गणेश। इस बार सकट चौथ का व्रत 21 जनवरी के दिन रखा जाएगा। आपको बता दे ये व्रत खास रहने वाला है। क्योंकि इस बार संकटा व्रत सौभाग्य योग के साथ शुरू होगा। संतान की सलामती के लिए किए जाने वाले इस व्रत में तिल के पहाड़ का पूजन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री की मानें तो सौभाग्य योग से इस व्रत की शुरुआत हो रही है। इस मुहूर्त में किया गया हर कार्य शुभ होता है।

Advertisment

माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखे जाने वाले चौथ को सकट चौथ कहते हैं। इसे लंबोदर संकष्टी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने और व्रत आदि रखने से सभी संकटों का नाश होता है। परिवार और संतान की रक्षा के लिए सकट चौथ का व्रत हर साल रखा जाता है। इस दिन भगवान को उनकी प्रिय चीज दूर्वा के साथ मोदक चढ़ाने भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। आपको बता दे इस दिन भगवान गणेश की पूजा तिल का पहाड़ बनाकर उनकी पूजा की जाती है। साथ ही चंद्रोदय के बाद चांद को जल चढ़ाकर व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानते हैं कब है सकट चौथ कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय।

सकट चौथ 2022 तिथि एवं मुहूर्त
पंचाग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 21 जनवरी सुबह 08:51 मिनट पर शुरू होकर 22 जनवरी सुबह 09:14 मिनट रहेगा। अत: चंद्र दर्शन चतुर्थी तिथि में 21 जनवरी को ही होगा।

सौभाग्य योग में सकट चौथ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार इस साल सकट चौथ यानि 21 जनवरी पर दोपहर 3:6 मिनट तक सौभाग्य योग है। इसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। जानकारों के अनुसार इन दोनों योगों में किए गए मांगलिक कार्यों का फल शुभ मिलता है। इसी के साथ शुभ कार्यो के लिए उत्तम माने जाने वाला अभि​जीत मुहूर्त भी 21 जनवरी को दोपहर 12:11 मिनट से शुरू होकर 12:54 मिनट तक रहेगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें : Weekly Horoscope 17-23 Jan 2022 : सूर्य,शुक्र और शनि का मिलन, क्या आप पर दिखाएगा असर, पढ़े साप्ताहिक राशिफल

सकट चौथ 2022 चंद्रोदय —
रात 9 बजे

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें :  14 दिन बाद मार्गी होने वाला है ये ग्रह, इन राशियों के प्रमोशन के प्रबल योग

Advertisment
when is sakat chauth vrat 2022 til chauth 2022 sankashti chaturthi 2022 sakat chauth vrat katha in hindi sakat chauth vrat katha sakat chauth puja vidhi sakat chauth ki katha sakat chauth ki kahani sakat chauth kab hai sakat chauth chandrodaya time 2022 sakat chauth chandrodaya time 2021 Sakat Chauth 2022 Puja Muhurat Sakat Chauth 2022 Moonrise time Sakat Chauth 2022 Date sakat chauth 2022 chandra darshan time Sakat Chauth 2022 sakat chauth 2021 puja muhurat sakat chauth 2021 moonrise time sakat chauth 2021 date sakat chauth 2021 Sakat Chauth (sankashti chaturthi )2022 sakat chauth magh month sakat chauth vrat 2022 magh chauth 2022 lambodar chaturthi 2022 Importance Of Sakat Chauth 2022 mein sakat chauth kab hai
Advertisment
चैनल से जुड़ें