Sahara Refund News: भारत के लाखों इन्वेस्टर्स की तरह अगर आपका भी रुपए सालों से सहारा कंपनी में फंसा हुआ है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आपके भी पैसे सहारा इंडिया (Sahara India) की सेविंग स्कीम्स में फंसे हुए हैं तो आपका भी पैसा जल्द मिल सकता है।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने Sahara Group को फटकार लगाते स्पष्ट रूप से आदेश दे दिया है कि इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने में अब समय नहीं लगना चाहिए। इस पैसे को लौटाने के लिए सहारा इंडिया को अपनी संपत्ति को बेचनी होगी।
कंपनी संपत्ति बेचकर ग्राहकों को पैसा लौटाए। इसी के साथ कोर्ट ने सेबी-सहारा रिफंड खाते में लगभग 10,000 करोड़ रुपए जमा करने के संबंध में भी बड़ी बात कही है। आइए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।
सुप्रीम कोर्ट पहले भी दे चुका आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त, 2012 को एक आदेश दिया था। इस आदेश में सहारा ग्रुप की कंपनियों SIRECL और SHICL को सख्त निर्देश दिया था कि वे निवेशकों से जमा की गई राशि को 15% सालाना ब्याज दर के साथ सेबी को वापस करें। आपको बता दें कि सहारा समूह ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और कोर्ट के निर्देशानुसार राशि जमा न करने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और सहारा इंडिया ग्रुप को कड़ी फटकार भी लगाई है।
यह भी पढ़ें- RBI Update: अभी भी जमा हो सकते हैं 2000 रुपए के नोट, रिजर्व बैंक ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या है प्रॉसेस
सहारा को देने होंगे इतने रुपए
SEBI Vs Sahara मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि निवेशकों का फंसा रुपए लौटाने के लिए सेबी-सहारा रिफंड खाते में करीब 10,000 करोड़ रुपए जमा करने के लिए सहारा समूह को अपनी संपत्ति बेचना चाहिए। ग्रुप पर अपनी संपत्ति बेचने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। सहारा अपनी संपत्ति बेचकर वो ये पैसा लौटा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सहारा ग्रुप को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप (Sahara Group) को अदालत का निर्देश ना मानने और राशि जमा न कराने के कारण नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई गई है। कोर्ट ने कहा है कि सदस्यता राशि डिपॉजिट होने की तारीख से 3 महीने के भीतर री-पेमेंट की तारीख तक ये सब पूरा करना होगा। अब तीन जजों की पीठ ने सहारा ग्रुप को अपनी संपत्तियां बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: खुलते ही गिर गया शेयर बाजार, सेंसेक्स 721 तो निफ्टी 196 अंक आया नीचे, जानें क्या है बाजार का हाल