Advertisment

Sagittarius Weekly Horoscope 2025: क्या कहते हैं धनु राशिवालों के सितारे, पढ़ें 24 फरवरी से 2 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope 24 Feb-2 March 2025; भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। Dhanu Rashi Saptahik Rashifal

author-image
Kushagra valuskar
Sagittarius Weekly Horoscope 2025 dhanu rashi saptahik rashifal

Sagittarius Weekly Horoscope 2025 dhanu rashi saptahik rashifal

Sagittarius Weekly Horoscope 24 Feb-2 March 2025 Dhanu Rashi Saptahik Rashifal: धनु राशि के जातकों की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

Advertisment

सप्ताह के अंत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आस-पास के लोगों से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आइए पंडित अनिल पांडे से जानते हैं 24 फरवरी से 2 मार्च के बीच कैसा होगा धनु राशिवालों का साप्ताहिक राशिफल

धन

बुधवार और गुरुवार के प्रभाव से स्थायी संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और नए कार्य के प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है, साथ ही सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।

स्वास्थ्य

माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध थोड़े खराब हो सकते हैं। आपको पेट में तकलीफ हो सकती है। धन आने का योग है।

Advertisment

करियर और व्यवसाय

व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।

शिक्षा

विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिणामों को लेकर सतर्क रहना आवश्यक होगा।

प्रेम और विवाह

इस सप्ताह करियर प्राथमिकता में रहेगा, जिससे प्रेम संबंधों पर कम ध्यान जाएगा, लेकिन वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

Advertisment

साप्ताहिक लकी-अनलकी दिन

इस सप्ताह आपके लिए 24 फरवरी तथा 1 और 2 मार्च कार्यों को करने के लिए उत्साहवर्धक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

उपाय

इस सप्ताह आपको प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही, शिवजी को घी का दीपक अर्पित करें।

यह भी पढ़ें-

Leo Weekly Horoscope: कैसा रहेगा सिंह राशिवालों के लिए आने वाला सप्ताह, पढ़ें 24 फरवरी से 2 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

Advertisment

Libra Weekly Horoscope: आत्मविश्वास बना रहेगा, सरलता से होंगे कार्य, यहां पढ़ें तुला राशि का सप्ताहिक राशिफल

धनु राशिफल sagittarius weekly horoscope Sagittarius Horoscope Sagittarius weekly horoscope 24 Feb 2 March 2025 Dhanu Rashi Saptahik Rashifal धनु साप्ताहिक राशिफल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें