Advertisment

MP News: सागर कलेक्टर ने लापरवाही करने वाले 34 ग्राम पंचायत सचिवों और 2 CEO पर लगाया जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

MP News: सागर जिले में कार्यों में लापरवाही बरतने पर 34 पंचायत सचिवों और 2 नगर परिषद सीईओ पर जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर संदीप जीआर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की।

author-image
BP Shrivastava
MP News

हाइलाइट्स

  • लापरवाही बरतने पर सागर कलेक्टर ने की कार्रवाई
  • 2 सीईओ और 34 पंचायत सचिव जुर्माना लगाया गया
  • इन अफसरों ने नोटिस का भी नहीं दिया था जवाब
Advertisment

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में कार्यों में लापरवाही और प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने वाले 34 ग्राम पंचायत सचिवों और दो नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों (CEO) पर कलेक्टर ने जुर्माना की कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जीआर ने मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है। द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी के रूप में उन्होंने आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण ना करने और कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब ना देने पर यह एक्शन लिया है।

कलेक्टर ने ग्राम पंचाय सचिव और सीईओ को जुर्माना राशि तीन दिन में जमा करने के आदेश भी दिए हैं। निर्देश का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है।

Advertisment

इन पर हुई कार्रवाई

ग्राम पंचायत सचिव

  • रजनी मिश्रा - ग्राम पंचायत हुड़ा, जनपद जैसीनगर
  • संतोष तिवारी - ग्राम पंचायत चकेरी
  • श्रवण सिंह - ग्राम पंचायत हीरापुर
  • टीकाराम अहिरवार - ग्राम पंचायत बरखेराखुमान
  • शंकर सिंह - ग्राम पंचायत हनोतियाकलाँ
  • तुलसीराम ठाकुर - ग्राम पंचायत आगासौद, बीना
  • विपिन तिवारी - ग्राम पंचायत बसाहारी
  • बालकिशन विश्वकर्मा - ग्राम पंचायत बटठवाहा, शाहगढ़
  • राजेंद्र सिंह यादव - ग्राम पंचायत झरई
  • खूबसिंह ठाकुर - ग्राम पंचायत कोटिया
  • रामदास यादव - ग्राम पंचायत बेसली
  • आशीष चौबे - ग्राम पंचायत कोटरा
  • दिनेश रावत - ग्राम पंचायत मगरधा
  • धनप्रसाद तिवारी - ग्राम पंचायत जमुनिया
  • संजय यादव - ग्राम पंचायत सौरई
  • भूपेन्द्र सिंह - ग्राम पंचायत गडर
  • शेरसिंह लोधी - ग्राम पंचायत बमूरा भेड़ा
  • हनुमत सिंह - ग्राम पंचायत चीलपहाडी
  • परशराम घोष - ग्राम पंचायत जैतपुर कोपरा
  • संतोष कुर्मी - ग्राम पंचायत सिमरिया हांखेड़ा
  • रामगोपाल परिहार - ग्राम पंचायत मोहली
  • रघुनाथ यादव - ग्राम पंचायत ख्वारी
  • श्रद्धा द्विवेदी - ग्राम पंचायत लरेठी
  • कृष्णकुमार पटसारिया - ग्राम पंचायत खारमउ
  • अरविंद साहू - ग्राम पंचायत मंजला
  • कालू विश्वकर्मा - ग्राम पंचायत मझगुवां
  • यशवंत सिंह राजपूत - ग्राम पंचायत केसली
  • उमाशंकर दुबे - ग्राम पंचायत घाना
  • राजेन्द्र सिंह लोधी - ग्राम पंचायत नाहमऊ
  • गोपाल सिंह सेंगर - ग्राम पंचायत नांदिया
  • गोकल सिंह लोधी - ग्राम पंचायत पलोह
  • रामप्रकाश यादव - सचिव
  • निरंजन खरे - ग्राम पंचायत खटोला
  • राजेन्द्र सिंह ठाकुर - ग्राम पंचायत पटौआ

ये भी पढ़ें: Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी की लिस्ट

इन 2 सीईओ पर लगा जुर्माना

  • संजय कुमार समुन्द्रे - नगर परिषद मालथौन
  • प्रभुशंकर खरे - नगर परिषद बरोदियाकलां
Advertisment

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: मध्यप्रदेश कृषि विभाग में 80 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

MP Government Jobs

MP Government Jobs: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। मध्यप्रदेश के कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स 16 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यह भी जान लें विभाग में किन पदों पर भर्ती निकाली गई और चयन प्रोसेस क्या है ? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Sagar District News Public Service Guarantee Act Madhya Pradesh MP Panchayat Department News MP news Government Employee Negligence Fine on Panchayat Secretary Collector Sandeep GR
Advertisment
चैनल से जुड़ें