Advertisment

Sagar Crime News: उदयभान ने ही पत्नी और बड़े भाई पर चलाई थी गोली, अरविंद की शिकायत पर मामला दर्ज

सागर। Sagar Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के कर्रापुर में पारिवारिक विवाद में शुक्रवार सुबह चली गोली के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार 2 भाइयों के बीच चली गोली के मामले में छोटे भाई उदयभान पर मामला दर्ज किया है। उदयभान ने पिस्टल से बड़े भाई अरविंद पर फायर किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author-image
Bansal News

यह भी पढ़ें- First Alcoholic Dog: शराबी कुत्ता कर रहा सुधरने की कोशिश, ये है अल्कोहलिक लैब्राडोर डॉग कोको

जानकारी के मुताबिक यह विवाद घर में कमरे में रखी पेटी में कपड़े रखने को लेकर हुआ था। उदयभान की पत्नी सुधा रानी से उसके जेठ और उदयभान के बड़े भाई अरविंद से हो गया था। पुलिस के मुताबिक विवाद के बीच उदयभान ने अपने बड़े भाई अरविंद पर बंदूक तानते हुए गोली चला दी थी।

घायल को बीएमसी में भर्ती कराया

इस दौरान बीच-बचाव कर रही महिला के लिए भी हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उसे बीएमसी में भर्ती कराया गया। इधर, पुलिस ने बड़े भाई द्वारा की गई रिपोर्ट में छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-  interesting fact : चीटी अनाज रखने से पहले तोड़ क्यों देती है, इतना काम क्यों करती हैं चीटियां ?

कर्रापुर बाजार निवासी अरविंद सिंह ने बताया है कि घर में कमरे में रखी पेटी में कपड़े रखने को लेकर भाई उदयभान की पत्नी सुधा रानी से विवाद हो गया था, जिसके बाद उदयभान ने पिस्टल से अरविंद पर फायर कर दिया, जो उसके दाएं हाथ में लगी। इसके बाद उसने दूसरा फायर किया, जो बीच बचाव कर रही पत्नी सुधा रानी के दाएं हाथ को छूती हुई निकल गई।

बड़े भाई अरविंद ने की शिकायत

इसके बाद जानकारी लगने पर कर्रापुर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने सुधा रानी को बीएमसी पहुंचाया। बड़ा भाई अरविंद थाने पहुंचा और इसकी शिकायत दर्ज कराई। अरविंद को भी बीएमसी में भर्ती कराया गया है, जहां पिस्टल की गोली उसके हाथ में ही फंसी हुई है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि उदयभान ने अवैध पिस्टल से गोली चलाई थी। पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

sagar news Case Registered sagar crime news Arvind complaint Udaybhan fired at wife and elder brother
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें