Advertisment

कलेक्टर की जनचौपाल: सागर में नामांतरण न करने की शिकायत पर पटवारी सस्पेंड, नायब तहसीलदार की एक वेतन वृद्धि रोकी

MP News: सागर में कलेक्टर को रात्री जनचौपाल में नामांतरण न करने की शिकायत मिली, जिस पर कलेक्टर संदीप जी आर ने तत्काल कार्रवाई की। तहसीलदार की एक वेतन वृद्धि रोकी दी और पटवारी को सस्पेंड कर दिया

author-image
BP Shrivastava
MP News

MP News: सागर कलेक्टर संदीप जी. आर. ने मालथोन विकासखंड के ग्राम रोड़ा में रात्री जनचौपाल का आयोजन किया गया। जहां ग्राम वासियों द्वारा फौती, नामांतरण और सीमांकन में देरी की शिकायत की। जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार की एक वेतन वृद्धि रोकने और पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

Advertisment

ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि किसान फौती, नामांतरण, नामांकन और अन्य कार्यों के लिए परेशान होते रहते हैं, लेकिन पटवारी योगेंद्र कुशवाहा चक्कर लगवाते रहते हैं। वहीं पटवारी की शिकायत नायब तहसीलदार कमलेश सतनामी से करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों की परेशानी सुनकर कलेक्टर संदीप ने इन अफसरों पर नाराजगी जताई और अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  CGMSC Scam: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दवा खरीद घोटाला! ACB-EOW ने इन तीन IAS अफसरों को भेजा समन, जानें पूरा मामला

इन पर हुई कार्रवाई

इसके बाद अपर कलेक्टर उपाध्याय ने नायब तहसीलदार कमलेश सतनामी की एक वेतन वृद्धि रोकने और पटवारी योगेन्द्र कुशवाहा को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

Advertisment

MP में बाघ कुएं में गिरा: सूअर के शिकार के दौरान दोनों कुएं में गिरे, काफी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

MP Tiger falls well

MP Tiger falls well: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक पिपरिया गांव में एक बाघ एक सूअर का पीछा करते हुए कुएं में गिर गए। काफी मश्क्कत के बाद पेंच राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बाघ को रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला। पूरी घटना कुरई के समीप ग्राम हरदुआ के पास की है। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ जंगली सूअर का शिकार करने के दौरान कुएं में गिर गया। जब गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें बाघ और सूअर कुएं में दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने पेंच राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों को जानकारी दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

sagar news Sagar Collector Janchoupal patwari suspend MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें