Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती, व्यक्ति के जीवन में कितनी बार आती है!

Shani Sade Sati: व्यक्ति के जीवन में शनि साढ़ेसाती (Sade Sati Time or Charan) कितनी बार आती है! ये कितने चरण की होती है. पढ़ें बंसल न्यूज़ पर

Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती, व्यक्ति के जीवन में कितनी बार आती है!

Shani Sadhe Sati: शनि का नाम सुनते ही सभी के मन में एक डर सा पैदा हो जाता है। कर्म का फल देने वाले शनि ग्रह की साढ़ेसाती और ढैया सभी के जीवन में आती है। जिसका सीधा असर जातकों के जीवन में पड़ता है।

क्या आपको पता है किसी व्यक्ति के जीवन में साढ़ेसाती कितनी बार आती है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक जीवन चक्र में शनि की साढ़ेसाती कितनी बार आती है।  (Jeevan Chakra me Kitne Baar Aati hai Shani Sade Sati)

   व्यक्ति के जीवन में कितनी बार आती है शनि की साढ़ेसाती 

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार एक औसत के अुनसार अधिकतर जातकों की उम्र 120 साल से कम रहती है। इस हिसाब से शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati Effect) किसी भी व्यक्ति के जीवन काल में कुल तीन बार आ सकती है।

sani sade sati

   प्रथम चक्र की साढ़ेसाती में क्या कष्ट होता है (Shani Sade Sati Pahla Charan)  

शनि के प्रथम चक्र की साढ़ेसाती में जातक को शारीरिक कष्ट और उसके माता-पिता को पीड़ा हो सकती है। इस समय जातक की उम्र कम होती है, इसलिए पीड़ा सहन करने की क्षमता ज्यादा होती है। जातक को पीड़ा कम महसूस होती है।

sani-sade-sati-pratham-charan

   द्वितीय चक्र पर क्या होता है शनि का असर (Shani Sade Sati Dusra Chakra) 

द्वितीय चक्र में शनि अपेक्षाकृत मध्यम प्रभाव डालता है। इस अवधि में जातक को उन्नति के लिए उसको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ता है। मानसिक अशांति झेलनी पड़ती है और माता-पिता तथा बुजुर्गों का वियोग सहना करना पड़ता है।

publive-image

   तीसरे चक्र की साढ़ेसाती का प्रभाव कैसा होता है ((Shani Sade Sati Teesra Charan) 

तृतीय चक्र की साढ़ेसाती में शनि अनेक कठोर फल देता है। अगर मारकेश की दशा चल रही हो तो जातक की मृत्यु निश्चित है।

sani-sade-sati-Chakra

   किसे कहते हैं शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati kise Kahte Hain) 

चंद्र राशि से गोचर में जब शनि द्वादश, प्रथम और द्वितीय स्थान में भ्रमण करता है तो 7:30 वर्ष के समय को शनि की साढ़ेसाती कहते हैं।

shani-sade-sati-kya-hoti-hai

   शुभकारी भी होती है शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati Effect) 

आमतौर पर व्यक्ति की धारणा होती है कि शनि की साढ़ेसाती कष्ट कारक (Shani Sade Sati Effect) होती है। परंतु ऐसा हमेशा नहीं होता है। शनि की साढ़ेसाती आपके लिए कैसी होगी यह पता करना अत्यंत उत्कृष्ट ज्योतिषी का कार्य है। सामान्य ज्योतिषी कभी भी इस बात का आकलन नहीं कर सकते हैं कि साढ़ेसाती आपके लिए कब से कब तक अच्छी या बुरी रहेगी।

shubhkari-hoti-hai-sani-sade-sati

   शनि किस स्थिति में होते हैं शुभ

इस बात की पूरी संभावना है कि जातक के लिए साढ़ेसाती (Shani Sade Sati kab Shubh Hoti Hai) पहले ढाई साल या दूसरे ढाई साल या तीसरे ढाई साल या 5 साल या 7.5 साल अच्छी या खराब हो। एक ही राशि के दो व्यक्तियों के लिए इसके फल अलग-अलग होंगे। साढ़ेसाती के फल के लिए पूरी कुंडली का विश्लेषण करना अनिवार्य होता है।

यह भी पढ़ें: 

Shani Sade Sati Rashi: अभी इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, जानें क्या होगा असर, कब मिलेगी मुक्ति

Shani Ast: पिता के साथ शनि की युति क्या दिखाएगी असर, कब तक रहेंगे कुंभ में, पढ़ें सब कुछ

Vastu Tips: दौलत से घर भर देती हैं ये तीन मूर्तियां, वास्तु के अनुसार जरूर लाएं घर

Good Time Sign: ये संकेत बताते हैं आपके जीवन में आने वाला है अच्छा वक्त

Kinnar Se Jude Jyotish Upay : किन्नरों से जुड़े इस उपाय को करते ही पलट जाती है किस्मत, बन जाते हैं बिगड़े काम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article