Advertisment

Today History: 6 नवंबर को हुआ था सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा का विमोचन, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History:  क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से बेहतरीन पारियां खेलने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने कलम से भी एक खूबसूरत पारी खेली।

author-image
Bansal news
Today History: 6 नवंबर को हुआ था सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा का विमोचन, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History:  क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से बेहतरीन पारियां खेलने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने कलम से भी एक खूबसूरत पारी खेली और ‘प्लेइंग इट माई वे’ शीर्षक से क्रिकेट से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। इस किताब का छह नवंबर 2014 को विमोचन हुआ था।

Advertisment

वैसे तो सरल सहज सचिन का जीवन खुली किताब की तरह उनके प्रशंसकों के सामने रहा, लेकिन इस किताब के बारे में उन्होंने कहा था कि यह ‘‘मेरे लिए एक अलग तरह की पारी के समान है, जिस पर मैं पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा था।’’ उन्होंने कहा था कि अपने खेल की ही तरह उन्होंने इस पुस्तक में अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का ईमानदारी के साथ वर्णन किया है।

देश दुनिया के इतिहास में छह नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1763: ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1860: अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।

1913: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।

Advertisment

1917: रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरुआत।

1937: देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।

1956: मित्र देशों की सेनाओं ने सुएज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ सुएज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।

1985: हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन। ‘खिलौना’, ‘आंधी’, ‘मौसम’ और ‘अंगूर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी।

Advertisment

1990: नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।

2014: सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन।

ये भी पढ़ें:

Delhi Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुलाई बैठक, कई विभागों के अधिकारी होंगे शामिल

Haryana News: हरियाणा की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ पर केजरीवाल का तंज, कही ये बात

Advertisment

Air India: तेल अवीव के लिए 30 नवंबर तक उड़ानें स्थगित, इजरायल-हमास जंग के बीच लिया फैसला

Bihar Winter Assembly: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आरंभ, जातीय गणना रिपोर्ट पर विपक्ष होगा हमलावर

Weather Update Today: दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Rajasthan Asembly Election: कांग्रेस ने जारी की आखिरी लिस्ट, धारीवाल को भी टिकट, 199 सीटों पर नाम तय

today history today history in hindi india today history india today history in hindi today history in hindi india today history india in hindi today history in india
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें