Advertisment

Sachin Birla Joins BJP: उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता

Sachin Birla Joins BJP: उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता sachin-birla-joins-bjp-just-before-the-by-election-a-big-blow-to-the-congress-veteran-leaders-joined-the-bjp

author-image
Bansal News
Sachin Birla Joins BJP: उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता

भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान सियासी गलियारों में हलचल तेज दिख रही है। प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक करारा झटका लगा है। उपचुनाव से ठीक 6 दिन पहले खरगोन के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस को टाटा कह दिया। अब सचिन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बिरला ने रविवार को खरगोन के बेडिया में सीएम शिवराज की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें कि बिरला शनिवार तक कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। सचिन के अचानक पार्टी बदलने के बाद हलचल तेज हो गई है। बता दें कि सचिन ने साल 2018 में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था। वह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। सचिन बिरला के बीजेपी में शामिल होने पर खंडवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। इसकी वजह है कि सचिन बिरला गुर्जर समाज से आते हैं। बड़वाह विधानसभा सीट समिति खंडवा लोकसभा सीट पर गुर्जर समाज का बड़ा वोट बैंक है। अब सचिन के भाजपा में शामिल होने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि गुर्जर समाज के वोट भाजपा के खाते में जा सकते हैं। खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। 30 को मतदान होगा, इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी।

Advertisment

इन सीटों पर होना है उपचुनाव
प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Seat Upchunav) और पृथ्वीपुर (Prathvipur Vidhansabha Upchunav), जोबट (Jobat Vidhansabha Upchunav) और रैगांव विधानसभा सीटों (Raigaon Vidhansabha Upchunav) पर उपचुनाव होना है। खंडवा सीट पर भाजपा ने कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान बीते चुनावों में लोकसभा सांसद चुने गए थे। बीते महीनों में नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh), जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था।

shivraj sngh chouhan scindia candidate Sachin Birla badwah Sachin Birla Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP pChunav MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp election result mp by poll result mp by election result MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh chhattisgarh politics Madhya Pradesh bypolls Madhya Khandwa Lok sabha bypolls kamalnath kamal nath Jyotiraditya Scindia Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Badwah congress MLA Sachin Birla arun yadav tweet arun yadav not yet by poll arun yadav not to contest by election arun yadav big announces Arun Yadav 30 october ko hoga chunav #khandwa
Advertisment
चैनल से जुड़ें