Advertisment

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका बनाम आस्ट्रेलिया मैच बारिश के कारण रुका, जानें स्कोर और मैच के अपडेट

SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां टॉस...

author-image
Bansal News
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका बनाम आस्ट्रेलिया मैच बारिश के कारण रुका, जानें स्कोर और मैच के अपडेट

SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

Advertisment

आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

मैच में 14 ओवरों के बाद बारिश ने बाधा डाल दी है। साउथ अफ्रीका बनाम आस्ट्रेलिया मैच में आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 14 ओवर पूर्ण होने पर साउथ अफ्रीका के 44 रन पर 4 विकेट गिर चुके हैं।

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 14 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा शून्य पर पवेलियन लौट गए।

क्लासेन औरमिलर पिच पर डटे हुए हैं

एडेन मार्करम जो पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आये हैं, वे भी 20 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रासी वेन डुसेन कुछ देर पिच पर टिके रहे और लग रहा था कि वे अच्छी पारी खेलेंगे लेकिन वे भी 31 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisment

साउथ अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर 10-10 रन बनाकर पिच पर डटे हुए हैं।

स्टार्क और हेजलवुड ने झटके विकेट

14 ओवर की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका के 14 ओवर में 44 रन पर 4 विकेट हैं। आस्ट्रेलिया का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है।

आस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। फिर से मैच की शुरुआत को लेकर अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Advertisment

ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

ये भी पढ़ें: 

Current Affairs Quiz in Hindi: 15 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Advertisment

Redmi 13 C Launch: रेडमी 13C 4G लॉन्च से पहले Amazon पर उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

China Launches World’s Fastest Internet: लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे तेज़ चलने वाला इंटरनेट, जानिए क्या है स्पीड

New York Diwali Holiday: अब दिवाली पर न्यूयॉर्क के स्कूलों में भी रहेगी छुट्टी, गवर्नर ने की घोषणा

Advertisment

CG News: छठ पर्व की तैयारी शुरू, तालाब और घाटों की हुई सफाई

sa vs aus, aus vs sa, world cup 2023, icc world cup 2023, world cup 2023 semifinal, 2023 world cup, south africa vs australia, australia vs south africa

world cup 2023 semifinal world cup 2023 travis head Temba Bavuma tabraiz shamsi Steve Smith south africa vs australia sa vs aus Rassie van der Dussen Quinton de Kock Pat Cummins Mitchell Starc Mitchell Marsh Marnus Labuschagne Marco Jansen Keshav Maharaj Kagiso Rabada josh inglis Josh Hazlewood icc world cup 2023 Heinrich Klaasen Glenn Maxwell gerald coetzee David warner David Miller Australia Vs South Africa aus vs sa Aiden Markram Adam Zampa 2023 world cup
Advertisment
चैनल से जुड़ें