Advertisment

Ruturaj Gaikwad: 1 ओवर में 7 छक्के ठोकने के बाद ऋतुराज को याद आए धोनी, कह दी बड़ी बात

author-image
Bansal News
Ruturaj Gaikwad: 1 ओवर में 7 छक्के ठोकने के बाद ऋतुराज को याद आए धोनी, कह दी बड़ी बात

Ruturaj Gaikwad: आप ने एक ओवर में 6 छक्के मारने का रिकॉर्ड तो सुना होगा, लेकिन एक ओवर में 7 छक्के मारने का रिकॉर्ड शायद नहीं। लेकिन ये रिकॉर्ड एक भारतीय खिलाड़ी के नाम हो गया है। युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड विजय ने हजारे ट्राफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए बड़ा कारनामा कर दिखाया। वहीं अपनी पारी खेलने के बाद आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलने वाले गायकवाड को धोनी की याद आ गई। ऋतुराज ने बताया कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी के शांत व्यवहार ने उन्हें आईपीएल में अपने CSK कप्तान को एक्शन में देखकर प्रभावित किया।

Advertisment

https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1597134087470215168?s=20&t=oIrX3zxrw4NVZXi5TdvvUg

'जीतें या हारें, टीम का माहौल समान

मैच के बाद आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने कहा, 'जीतें या हारें, धोनी ने सुनिश्चित किया कि टीम का माहौल समान रहे। हां, निश्चित रूप से बहुत निराशा हुई, लेकिन कोई नकारात्मकता नहीं थी। कई बार जब आप हारते रहते हैं, तो टीम के भीतर अलग-अलग ग्रुप बन जाते हैं, लेकिन CSK में ऐसा नहीं हुआ। वहीं युवा बल्लेबाज ने धोनी को लेकर आगे कहा, "हर कोई एक मैच हारने के बाद 10-15 मिनट के लिए थोड़ा शांत रहता था, लेकिन माही भाई प्रेजेंटेशन से वापस आने के बाद हमें बताते थे, 'आराम करो लड़कों, ऐसा होता है।'

बता दें कि युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड विजय विजय हजारे ट्राफी में महाराष्ट्र की ओर से खेल रहे थे और मुकाबला था उत्तर प्रदेश से। उत्तर प्रदेश की ओर से 49वें ओवर में गेंदबाजी करने आए शिवा सिंह। क्रीज पर थे युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड। ऋतुराज ने एक के बाद एक 4 गेंद में 4 छक्के मारे। वहीं पांचवी गेंद नो बाल मिली जिससे रितुराज ने नो बाल में भी छक्के मार। एक ओवर में 7 छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया

Advertisment
विजय हजारे ट्रॉफी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ Vijay Hazare Trophy 2022 Vijay hazare trophy Uttar Pradesh Ruturaj Gaikwad six Ruturaj Gaikwad run Ruturaj Gaikwad girlfriend Ruturaj Gaikwad double century Ruturaj Gaikwad century Ruturaj gaikwad batting Ruturaj Gaikwad age Ruturaj Gaikwad ms dhoni maharastra vs uttar pradesh maharastra india CSK Chennai Super Kings
Advertisment
चैनल से जुड़ें