Advertisment

Russia Ukraine war update: यूक्रेन पर हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे रूसी लोग, देखें वीडियो

Russia Ukraine war update: यूक्रेन पर हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे रूसी लोग, देखें वीडियो

author-image
Bansal Desk
Russia Ukraine war update: यूक्रेन पर हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे रूसी लोग, देखें वीडियो

कीव। रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है, रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार मिसाइल दाग रही है। इसी बीच रूस के हमले के खिलाफ खुद रूसी लोग सड़कों पर उतर गए हैं। कल यानी 24 फरवरी को रूस के लोगों ने सेंट पीटर्सबर्ग में बड़ी संख्या में रूस के आक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Advertisment

गुरुवार को यूक्रेन के लगभग 70 सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए। कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इसी बीच यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस में भी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। लोगों ने इस युद्ध को खत्म करने लिए विरोध मार्च निकाला।

रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। जिसके बाद से पूरे विश्व में अस्थिरता का महौल  बन गया है। रूस ने अब तक यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन की मीडिया के मुताबिक, रूसी सेना अबतक यूक्रेन के 30 से ज़्यादा शहरों पर हमला कर चुकी है।

Advertisment

रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज होती जा रही है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है, जिसमें 11 एयरफिल्ड भी हैं। रूस ने हेनिचेस्क और नोवा कहोव्का शहर पर कब्जा भी कर लिया है। साथ ही खबर है कि रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबेल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। आपको बता दें कि ये वही चेर्नोबेल परमाणु संयंत्र है जहां पर अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी, जब एक परमाणु रिएक्टर में विस्फोट के बाद पूरे यूरोप में रेडियोधर्मी विकिरण फैल गया था। यह संयंत्र कीव के उत्तर में 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। जिस रिएक्टर में विस्फोट हुआ था, उसमें से विकिरण रिसाव रोकने के लिए उसे एक सुरक्षात्मक उपकरण से कवर किया गया है और पूरे संयंत्र को निष्क्रिय कर दिया गया है।

ukraine russia war ukraine russia news ukraine russia conflict ukraine russia ukraine and russia ukraine russian protest against war russian protest against putin Russia-Ukraine Crisis russia war ukraine russia vs ukraine war update live russia vs ukraine war update russia vs ukraine russia ukraine war russia ukraine update russia ukraine tensions russia ukraine tension russia ukraine news russia ukraine latest news russia ukraine conflict russia ukraine border russia ukraine Russia
Advertisment
चैनल से जुड़ें