Advertisment

Alexei Navalny Death Update: पुतिन के सबसे बड़े विरोधी नवलनी की जेल में मौत, कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने पुतिन को राक्षस कहा, मां को नवलनी का शव नहीं दे रहा प्रशासन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग गिरफ्तार

Alexei Navalny Death Update: रूसी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि व्लादिमिर पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।

author-image
Kalpana Madhu
Alexei Navalny Death Update: पुतिन के सबसे बड़े विरोधी नवलनी की जेल में मौत, कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने पुतिन को राक्षस कहा, मां को नवलनी का शव नहीं दे रहा प्रशासन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग गिरफ्तार

   हाइलाइट्स

  • मांसपेशियों में सिकुड़न से कार्डियक अरेस्ट हुआ
  • पुतिन प्रशासन मौत का सच छुपा रही
  • 4 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई
Advertisment

Alexei Navalny Death Update: रूसी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। उनके शरीर पर घाव मिले हैं। हालांकि, मौत के 4 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

नवलनी रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में कैद थे। उनकी मौत रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक महीने पहले हुई है।

मौत के बाद से ही देश में भारी प्रदर्शन हो रहा है। रूस के 32 जिलों में नवलनी के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से अबतक 400 लोगों को हिरासत में ले लिया है। नवलनी के समर्थकों का दावा कि पुतिन प्रशासन मौत का सच छुपा रही है और परिजनों को शव भी नहीं सौंप रही है।

Advertisment

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने नवलनी की मौत की खबर सुनने के बाद पुतिन को राक्षस बताया। उन्होंने कहा- नवलनी की मौत त्रासदी है। यह दिखाता है कि पुतिन रूसी लोगों की आजादी के लिए लड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर किस हद तक नकेल कसेंगे। नवलनी की मौत बताती है कि पुतिन राक्षस हैं।

वहीं, नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे 270 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल ने राइट्स ग्रुप के हवाले से अपनी खबर में लिखा- मॉस्को में नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को रूसी पुलिस हिरासत में ले रही है।

   आखिरी मैसेज में पत्नी को लिखा था- तुम हमेशा मेरे पास हो

जेल में होने के बावजूद नवलनी सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। वो उसी के जरिए अपने वकीलों और दुनिया तक संदेश पहुंचाते थे। उनके आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में नवलनी ने पत्नी को वैलेंटाइन डे विश किया था। उन्होंने लिखा था- हम बेशक बर्फीले तूफान और हजारों किलोमीटर की दूरी से जुदा हैं। फिर भी मुझे महसूस होता है कि तुम हर पल मेरे साथ हो। तुम्हारे प्रति मेरा प्यार बढ़ता जाता है।

Advertisment

   मौत से एक दिन पहले सुनवाई में जज से मजाक किया था

मरने से एक दिन पहले नवलनी ऑनलाइन सुनवाई में नजर आए थे। इस दौरान वे जज के साथ मजाक करते हुए भी दिखाई दिए थे।

सुनवाई के दौरान नवलनी ने खुद पर लगे जुर्माने पर मजाकिया लहजे में जज से कहा था- आपके फैसलों की वजह से मेरे पैसे खत्म होते जा रहे हैं। आप अपने वेतन का कुछ हिस्सा मुझे भी दे दीजिए।

   32 शहरों से 400 लोग गिरफ्तार

नवलनी की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वो सेंट पीटर्सबर्ग में राजनीतिक दमन के शिकार हुए लोगों के लिए बनाए गए मेमोरियल और मॉस्को में वॉल ऑफ सॉरो में नवलवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Advertisment

यहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूस के 32 शहरों में पुलिस ने अब तक 400 लोगों को गिरफ्तार किया है।

   2020 में फ्लाइट में जहर देने की कोशिश हुई

नवलनी पर 2017 में जानलेवा हमला हुआ था। हमले में उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी। साल 2018 में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने की कोशिश की, लेकिन धोखाधड़ी के आरोप के चलते वे ऐसा न कर सके।

एलेक्सी ने इसे सरकार की साजिश बताया था। जुलाई 2019 में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने के ऐलान के बाद नवलनी को 1 महीने की जेल हुई थी।

   23 साल से रूस पर पुतिन का राज​​​​​​​

पुतिन पहली बार साल 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने थे। इससे पहले 1999 में उन्हें रूस के पहले राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने बतौर PM चुना था। 2000 से 2008 तक लगातार 2 कार्यकाल के दौरान पुतिन रूस के राष्ट्रपति पद पर काबिज रहे।

रूस के संविधान के मुताबिक, पुतिन लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते थे। ऐसे में साल 2008 में पुतिन के सबसे बड़े समर्थकों में शामिल दिमित्री मेदवेदेव राष्ट्रपति बने।

इस दौरान पुतिन ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद संभाला। 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति मेदवेदेव ने अपनी पार्टी से पुतिन को प्रेसिडेंट कैंडिडेट के लिए नॉमिनेट करने को कहा। इसके बाद 2012 के चुनाव में पुतिन ने दोबारा जीत हासिल की और वे सत्ता में लौट आए।

Alexey Navalny Alexey Navalny Cardiac Arrest Alexey Navalny Death Anti-president Vladimir Putin Russian Media
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें