Advertisment

Russian Bomb Blast News: रूस की राजधानी मॉस्को में कार में हुआ बम विस्फोट, एक अधिकारी के साथ उनकी पत्‍नी घायल

Russian Moscow Bomb Blast News: आज यानी बुधवार को उत्तरी मॉस्को में एक कार में हुए बम विस्फोट में रूसी सैन्य खुफिया अधिकारी

author-image
Aman jain
Russian Bomb Blast News: रूस की राजधानी मॉस्को में कार में हुआ बम विस्फोट, एक अधिकारी के साथ उनकी पत्‍नी घायल

Russian Moscow Bomb Blast News: आज यानी बुधवार को उत्तरी मॉस्को में एक कार में हुए बम विस्फोट में रूसी सैन्य खुफिया अधिकारी और एक अज्ञात महिला घायल हो गई है।

Advertisment

यह विस्फोट टोयोटा लैंड क्रूजर में हुआ, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस विस्‍फोट में GRU से जुड़े अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और पांच अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1816054843301097478

रूस के आंतरिक मंत्रालय ने एक अज्ञात उपकरण द्वारा किए गए विस्फोट की पुष्टि की है और एक आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस विस्फोट में अधिकारी के पैर उड़ गए। पुलिस इस घटना की जांच की जा रही है।

Advertisment

कार में बैठते ही हुआ विस्‍फोट

रूस के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि एक अज्ञात डिवाइस से हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए हैं इस संबंध में पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

विस्फोट की फुटेज दिखाने वाली रूसी मीडिया की मानें तो अधिकारी और एक अज्ञात महिला के वाहन में बैठते ही टोयोटा लैंड क्रूजर में विस्फोट हो गया।

मीडिया ने बताई अधिकारी की पहचान

रूस के प्रमुख अख़बारों ने बताया है कि घायल व्यक्ति रूसी संघ के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ़ के मुख्य निदेशालय में काम करते थे।

Advertisment

जिसे व्यापक रूप से GRU के रूप में जाना जाता है। मीडिया ने बताया कि विस्फोट में एक अधिकारी और उसकी पत्नी घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- बेरोजगार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: इस विभाग में निकलीं 7 हजार से ज्‍यादा भर्ती, 35 हजार से ज्‍यादा मिलेगी सैलरी

Advertisment
चैनल से जुड़ें