/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/1qhgtc0Z-nkjoj-50.webp)
रूस से एक अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी आत्मा (Soul) को 33 करोड़ रुपए यानी करीब 4 मिलियन डॉलर में बेच दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सौदा किसी सामान्य कागज पर नहीं, बल्कि खून से लिखे गए अनुबंध (Contract signed in blood) के जरिए हुआ।
कैसे हुआ यह सौदा?
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Ie73JHXm-nkjoj-51-300x189.webp)
ब्रिटिश मीडिया डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Vkontakte पर दिमित्री नाम के युवक ने मजाक में पोस्ट किया कि वह किसी की आत्मा खरीदना चाहता है। शुरुआत में इसे लोग एक मजाक ही समझ रहे थे, लेकिन करीना नाम की महिला ने इस ऑफर को गंभीरता से लिया और सचमुच अपनी आत्मा बेचने के लिए तैयार हो गई।
करीना और दिमित्री के बीच हुआ यह करार खून से लिखे और साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित था। बाद में दिमित्री ने इस दस्तावेज की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते कर दी। जिसमें लिखा, मैंने अभी अपनी पहली आत्मा खरीदी है। यह खून से साइन हुआ कॉन्ट्रैक्ट है। ऐसा लग रहा है जैसे मैं डेवी जोन्स हूं।
आत्मा ही परमात्मा है
आत्मा को लेकर हिन्दू धर्म में मान्यता है। आत्मा परमात्मा होती है। इसे बेचा नहीं जा सकता है। परमार्थ के लिए व्यक्ति को केवल शरीर का दान करने का अधिकार है।
आत्मा को लेकर हिन्दू धर्म में मान्यता है। आत्मा परमात्मा होती है। इसे बेचा नहीं जा सकता है। परमार्थ के लिए व्यक्ति को केवल शरीर का दान करने का अधिकार है।
महिला ने पैसों का क्या किया?
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Woman-Sold-Soul-2-1-300x175.webp)
करीना का कहना है कि उन्हें इस सौदे पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। उन्होंने बताया कि रकम उनके खाते में पहुंच गई और उस पैसे से उन्होंने Labubu गुड़ियों का कलेक्शन खरीदा। इतना ही नहीं मशहूर गायिका नादेज़्दा काडिशेवा के कॉन्सर्ट का टिकट भी लिया।
वहीं, दिमित्री का कहना है कि उन्होंने यह ऑफर सिर्फ मजाक के तौर पर डाला था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई इसे गंभीरता से लेगा। अब वह खुद सोच में पड़ गए हैं कि खरीदी हुई 'आत्मा' का करें क्या।
घटना के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलू
यह घटना सिर्फ मजाक या ट्रेंडिंग स्टंट से कहीं ज्यादा गंभीर मानी जा रही है। आजकल लोग पब्लिसिटी और प्रसिद्धि पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। आत्मा को धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से अमर और पवित्र माना जाता है। ऐसे में इस तरह का सौदा कई लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ और मजाक माना जा रहा है।
कानून की नजर में भी आत्मा जैसी अमूर्त चीज को खरीदना-बेचना संभव नहीं है। यह मामला दर्शाता है कि पैसे और पब्लिसिटी की चाहत इंसान को किस हद तक जाने के लिए मजबूर कर सकती है।
ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: चने की दाल और हल्दी के दान से बनेंगे धनु के काम, मकर के लिए दिन होगा खास, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें