/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/russia-ukraine-war-google-came-in-support-of-ukraine-disabled-map-in-ukraine-demonetized-youtube-channels.jpeg)
यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच गूगल यूक्रेन की मदद करने के लिए आगे आया है। इसके लिए वह गूगल मैप्स को यूक्रेन में डिसेबल कर दिया है। रूस के सैनिक गूगल मैप्स की मदद ले रहे थे जिसके कारण गूगल ने यह कदम उठाया है। गूगल ने मैप के डिसेबल करने के बारे में जानकारी दी। गूगल ने कहा कि उसने यह फैसला क्षेत्रीय अधिकारियों सहित सोर्सेज से सलाह लेने के बाद लिया है। यह कार्रवाही यूक्रेन के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की है।
Youtube चैनल को किया डिमॉनेटाइज
इससे पहले गूगल ने रूस के सरकारी मीडिया इंस्टीट्यूशन सहित कई चैनलों को डिमॉनेटाइज कर दिया । जिसके बाद अब ये सभी वेबसाइट्स गूगल के जरिए कमाई नहीं कर पाएंगे। गूगल के पहले फेसबुक ने भी रूस के सरकारी मीडिया पर इसी तरह की रोक लगाई थी। यूट्यूब ने डिमॉनेटाइज करते हुए कहा कि वह कई चैनलों के मॉनेटाइज पर रोक लगा रहा है। इसके अंत्तर्गत कई रूसी चैनलों को भी डिमॉनेटाइज किया गया है।
गूगल मैप के मदद से रूसी सैनिक ट्रैफिक जाम के बारे में पता लगा लेते थे। युद्ध के कारण लोग पड़ोसी देश की ओर रूख कर रहे है जिसके कारण यूक्रेन में बीते दिनों लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला था। हालांकि गूगल ने बताया है कि अभी भी ड्राइवर्स के लिए लाइव ट्रैफिक सुविधा दी जाएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें