Advertisment

Russia Ukraine War : रूस ने तबाह किया यूक्रेन, जानिए अबतक क्या-क्या हुआ

Russia Ukraine War : रूस ने तबाह किया यूक्रेन, जानिए अबतक क्या-क्या हुआ russia ukraine war all updates vkj

author-image
deepak
Russia Ukraine War : रूस ने तबाह किया यूक्रेन, जानिए अबतक क्या-क्या हुआ

Russia Ukraine War : नई दिल्ली ! रूस ने आज आखिरकार अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल ही दिया है। अमेरिका समेत कई देशों की पाबंदी के बाद भी रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगहों पर हमला किया है। रूस ने बैलेस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के कई शहरों केा तबाह करके रख दिया है। वही पुति ने नाटों को भी खुली धमकी देते हुए उनसे मामले में दखल नहीं देने की बात कही है। रूस ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह उनके मामले में दखल न दे नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

Advertisment

जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

रूस ने भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने का एलान किया और यूक्रेन की सेना को हथियार डालने को कहा। इसके कुछ ही देर बाद रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर धमाकों की बारिश कर दी। वही रूस ने राजधानी कीव एयरपोर्ट पर कब्जा करने की कोशिश की। रूस ने यूक्रेन पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। वही पुतिन ने यूक्रेन के पश्चिमी बंदरगाह शहर मारीपुल में धमाके किए। धमाके इतने जोरदार हैं कि यूक्रेन के ओडेसा में धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं। यूक्रेन के सैनिक अड्डों को भी रूस ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हमले के बीच यूक्रेन में मार्शल लॉ का एलान किया गया है।

यूक्रेन ने मांगी दुनिया से मदद

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद यूक्रेन ने दुनिया से मदद मांगी है। वही हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस खून खराबे के लिए रूस जिम्मेदार होगा। हम अब जी-7 देशों के नेताओं से बात करेंगे। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद की बैठक में पुतिन को रोकने की गुहार लगाई है। वही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक आपात काल बैठक बुलाई है।

एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते लौटी

यूक्रेन की राजधानी कीव एयरपोर्ट को खाली कराकर सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। वही यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेने गई एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से लौट आ गई।

Advertisment

यूक्रेन का बड़ा दावा

यूक्रेन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने लुहांस्क में रूस के पांच लड़ाकू विमान व हेलिकॉप्टरों को मार गिराया है। बता दें कि रूस के हमले से यूक्रेन में भारी तबाही मची हुई है। यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल से हमला किया जा हरा है। खबरों के अनुसार मिसाइल अटैक से राजधानी कीव को काफी नुकसान पहुंचा है।

रूस-यूक्रेन का क्या है मामला?

रूस-यूक्रेन के बीच की जंग करीब 30 साल पुरानी है। बात उस समय की है, जब युक्रेन रूस का ही एक हिस्सा हुआ करता था। लेकिन 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन स्वतंत्रता हो गया था। लेकिन रूस उसे अपने नक्शे में ही दर्शाना चाहता था। लेकिन 2010 में यूक्रेन की रूस से नजदीकियां बढ़ने लगी। लेकिन यूक्रेन ने संघ में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद साल 2015 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और फ्रांस और जर्मनी के बीच का युद्ध समाप्त हो गया। लेकिन रूस ने आरोप लगाया कि युद्ध विराम समझौते का पालन ठीक से नहीं हुआ। वही रूस को यह भी आशंका थी कि कहीं यूक्रेन नॉटो का सदस्य ना बन जाए। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो नॉटो रूस तक पहुंच जाएंगी। जोकि रूस के लिए खतरा था। तभी से रूस और यूक्रेन के बीच जंग चला आ रहा है।

wwiii ww3 world war 3 War vladimir putin announces military operation in ukraine ukraine vs russia ukraine russia war ukraine russia news ukraine russia conflict ukraine russia border ukraine russia ukraine russua-ukraine stand-off russia-ukraine war 2022 russia-ukraine tensions news updates russia-ukraine stand-off 2022 russia-ukraine conflict latest news russia-ukraine conflict 2022 russia war ukraine russia vs ukraine war update live russia vs ukraine russia ukraine world war russia ukraine war updates russia ukraine war live russia ukraine war russia ukraine tensions russia ukraine news live russia ukraine news russia ukraine live updates russia ukraine conflict russia ukraine border russia ukraine russia news russia declares war on ukraine russia declares war russia decalres war on russia latest news updates Russia ruissia declares war
Advertisment
चैनल से जुड़ें