Advertisment

Russia Ukraine crisis: बुखारेस्ट से 198 भारतीयों को लेकर चौथी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना

Russia Ukraine crisis: बुखारेस्ट से 198 भारतीयों को लेकर चौथी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना -fourth-flight-carrying-198-indians-from-bucharest-leaves-for-delhi

author-image
Bansal Desk
Russia Ukraine crisis: बुखारेस्ट से 198 भारतीयों को लेकर चौथी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रोमानिया की राजधानी बखारेस्ट से 198 भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही चौथी उड़ान रविवार को भारत के लिए रवाना हो गयी है। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भारत वहां फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के साथ लगती सीमा चौकियों के जरिए निकाल रहा है। शनिवार शाम को 219 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची थी। दूसरी उड़ान 250 नागरिकों को लेकर रविवार तड़के दिल्ली पहुंची। एअर इंडिया की तीसरी उड़ान करीब 240 भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से दिल्ली रवाना हो गयी है। भारत ने इस निकासी अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया है।

Advertisment

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ऑपरेशन गंगा की चौथी उड़ान बुखारेस्ट से रवाना हो गयी है। भारत के 198 नागरिक दिल्ली लौट रहे हैं।’’ इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘ऑपरेशन गंगा की तीसरी उड़ान 240 भारतीय नागरिकों को लेकर बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है।’’

ukraine russia war ukraine russia tensions ukraine russia news ukraine russia conflict ukraine russia border ukraine russia ukraine invasion ukraine crisis ukraine conflict ukraine border ukraine and russia ukraine Russia-Ukraine Crisis russia war ukraine russia vs ukraine russia ukraine war russia ukraine tensions russia ukraine news russia ukraine conflict russia ukraine border russia ukraine attack russia ukraine Russia
Advertisment
चैनल से जुड़ें