Advertisment

दुनिया का सबसे निर्दयी शासक, जिसने अपने ही बेटे को उतारा था मौत के घाट

दुनिया को सबसे निर्दयी शासक, जिसने अपने ही बेटे को उतारा था मौत के घाट Russia most ruthless ruler who had put his son to death vkj

author-image
deepak
दुनिया का सबसे निर्दयी शासक, जिसने अपने ही बेटे को उतारा था मौत के घाट

Russia King Ivan : रूस बीते करीब चार सप्ताह से यूक्रेन पर लगातार हमले पर हमले करता जा रहा है। पहले तो लग रहा था कि यूक्रेन जल्द ही रूस के सामने अपने घुटने टेक देगा, लेकिन यूक्रेन अभी भी रूस के हमलों का सामना कर रहा है। दुनिया के तमाम देश इस युद्ध पर विराम लगाने की बात कर रहे है। साथ ही ब्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सबसे निर्दयी नेता बताने से भी नही चूक रहे है। आज हम आपको रूस के एक ऐसे ही शासक के बारे में बताने जा रहे है। जिसने दुनिया का सबसे निर्दयी राजा का दर्जा दिया गया है।

Advertisment

हम उस खूखार और निर्दयी राजा की बात कर रहें है, जिसका नाम ईवान था। राजा ईवान के बारे में इतिहास में भी बहुत कुछ लिखा है। ईवान राजा मास्को का रहने वाला था। जब ईवान तीन साल का था उस दौरान उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद ईवान ने सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। कुछ सालों बाद उसकी मां की भी मौत हो गई थी। इसके बाद सत्ता पूरी तरह उसके हाथों में आ गई थी।

ईवान ने चर्च बनाने वाले को किया था अंधा

ईवान को 13 साल की उम्र में ही राज गद्दी पर बैठा दिया गया था। राजा ईवान ने छोटी सी उम्र में काफी कुछ देखा था लेकिन उसने अपने राज्य के विस्तार में अपना ध्यान लगा दिया। ईवान राजा के दो ही मक्सद थे पहला मंगोल का विरोध करना और दूसरा बाल्टिक सागर तक अपना विस्तार करना। ईवान ने अपने शासन के दौरान कई बदलाव किए। ईवान ने अपने शासन काल में मॉस्को में स्थित विश्व प्रसिद्ध सेंट बेसिल कथीड्रल बनवाया था। बताया जाता है कि चर्च को बनाने वाले ने इतना खूबसूरत बनाया था की ईवान राजा ने चर्च बनाने वाले को अंधा कर दिया था ताकि फिर दोबारा ऐस चर्चा कही न बन सके।

बेटे को उतारा मौत के घाट

अग्रेजी वेवसाइट डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईवान ने पहली बार रूस में ऑप्रिचनीना का गठन किया था। इनकी मदद से उसने अपने शासन के अन्य ऊंचे दर्जे के लोगों को सजा दी जिससे कोई उनके खिलाफ आवाज ना उठा सके। ईवान ने अपने शासनकाल में नोव्गोरोड शहर में नरसंहार जिसमें तकरीबन 5 हफ्ते में 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं ईवान राजा इतना निर्दयी था कि एक दिन उसकी प्रेगनेंट बहु ने कुछ ऐसा पहन लिया जो उसे आपत्तिजनक लगा, इसके लिए उसने अपनी बहू को खूब पीटा इस मारपीट में बच्चे की मां के पेट में ही मृत्यू हो गई थी। जब इस बात का उसके बेटे को पता चली तो वह अपने पिता का विरोध करने पहुंच गई। अपने बेटे का विरोध देख ईवान को गुस्सा आ गया और उसने अपने ही बेटे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें