Advertisment

Rupee Vs Dollar: रुपये में लगातार पांचवें दिन गिरावट, डॉलर के मुकाबले 22 पैसे टूटा

Rupee Vs Dollar: रुपये में लगातार पांचवें दिन गिरावट, डॉलर के मुकाबले 22 पैसे टूटा rupee-vs-dollar-rupee-falls-for-the-fifth-consecutive-day-22-paise-broken-against-the-dollar

author-image
Bansal Desk
Rupee Vs Dollar: रुपये में लगातार पांचवें दिन गिरावट, डॉलर के मुकाबले 22 पैसे टूटा

मुंबई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सोमवार को 22 पैसे टूटकर 75.58 (अस्थायी) पर बंद हुई।

Advertisment

यूक्रेन का असर

यूक्रेन को लेकर वैश्विक स्तर पर तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित कही जाने वाली संपत्तियों में निवेश को तरजीह दे रहे हैं, जिसका असर रुपये पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी का भी घरेलू मुद्रा पर प्रतिकूल असर पड़ा।

 22 पैसे टूटा  रूपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.53 पर खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे में 75.37 और नीचे में 75.64 तक गया। अंत में यह पिछले सप्ताह शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे टूटकर 75.58 पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब रुपया नीचे आया है। शुक्रवार को रुपया 21 पैसे टूटकर 75.36 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.21 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स तीन प्रतिशत लुढ़का

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,747.05 अंक यानी तीन प्रतिशत लुढ़ककर 56,405.84 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 0.35 प्रतिशत टूटकर 94.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisment

why dollar is higher than rupee us dollar vs indian rupee us dollar rupees vs dollar rupee vs dollar rupee falling against dollar rupee pakistan rupee vs dollar indian rupee vs us dollar indian rupee vs dollar indian rupee how rupee value is determined against dollar dollar vs rupees dollar vs rupee dollar vs pak rupees dollar to rupees dollar to rupee dollar rate today dollar rate in pakistan dollar rate dollar price dollar
Advertisment
चैनल से जुड़ें