Advertisment

Rupee Price Down: डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे नीचे गिरा रूपया ! जानिए कितना हुआ

author-image
Bansal News
Rupee Price Down: डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे नीचे गिरा रूपया ! जानिए कितना हुआ

मुंबई। Rupee Price Down  घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 81.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Advertisment

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के मजबूत खुदरा बिक्री के आंकड़ों के बाद वहां के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त मौद्रिक नीति की गुंजाइश को देखते हुए डॉलर मजबूत हो गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.62 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 81.45 के दिन के उच्चस्तर और 81.68 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 81.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी सत्र में 35 पैसों की गिरावट के साथ 81.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज के विदेशीमुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा कि अमेरिका में खुदरा बिक्री में अक्टूबर में आठ माह की सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 106.55 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत घटकर 92.49 डॉलर प्रति बैरल रह गया। वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 230.12 अंक की गिरावट के साथ 61,750.60 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 386.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

why rupee is falling against dollar why indian rupee is falling us dollar vs indian rupee rupee vs dollar news rupee vs dollar rupee value rupee hits record low against us dollar rupee falls to a new low rupee falls rupee falling down rupee falling against dollar rupee falling rupee fall down rupee fall rupee indian rupee vs dollar indian rupee falling indian rupee against dollar indian rupee falling rupee dollar vs rupee dollar price today
Advertisment
चैनल से जुड़ें