Advertisment

Rupee Price Down: 26 पैसे की गिरावट के साथ रुपया धड़ाम ! 82.49 प्रति डॉलर पर बंद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

author-image
Bansal News
Rupee Price Down: 26 पैसे की गिरावट के साथ रुपया धड़ाम !  82.49 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई। Rupee Price Down  अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

Advertisment

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.27 पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.24 से 82.50 के दायरे में घट बढ़ हुई। रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 103.86 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.30 प्रतिशत घटकर 78.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 337.66 अंक की गिरावट के साथ 57,900.19 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,546.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

why rupee is falling against dollar why indian rupee is falling us dollar vs indian rupee rupee vs dollar news rupee vs dollar rupee hits record low against us dollar rupee falls to a new low rupee falling down rupee falling against dollar rupee falling rupee fall down rupee fall against dollar rupee fall rupee indian rupee vs dollar indian rupee falling indian rupee against dollar indian rupee dollar vs rupee dollar price today
Advertisment
चैनल से जुड़ें