Advertisment

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया इतने पैसे टूटा

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया इतने पैसे टूटा rupee-breaks-so-much-against-the-us-dollar-in-early-trade

author-image
Bansal Desk
Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले इतने पैसे मजबूत हुआ रूपया

मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 75.33 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर खुला। रुपया 75.78 और 75.70 के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

Advertisment

शुरुआती सौदों में स्थानीय मुद्रा अपने पिछले बंद भाव से 40 पैसे की गिरावट के साथ 75.73 पर थी। रुपया पिछले सत्र में 27 पैसे की तेजी के साथ 75.33 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.78 प्रतिशत बढ़कर 97.37 पर था।  वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 4.24 प्रतिशत बढ़कर 102.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

why indian rupee is falling against dollar why dollar is higher than rupee us dollar vs indian rupee us dollar rupees vs dollar rupee vs dollar rupee falling against dollar rupee indian rupee vs us dollar indian rupee vs dollar indian rupee how rupee value is determined against dollar dollar vs rupees dollar vs rupee dollar to rupees dollar to rupee dollar rate today dollar price in rupees dollar price dollar 1 rupee = 1 dollar
Advertisment
चैनल से जुड़ें