Advertisment

New Rules: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये SBI, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, Jio, Airtel से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Rules Changes From December 2024 List Update; साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने वाला है। हर महीने की तरह दिसंबर में भी आम जनता से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया जाएगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Dec-New-Rules

Dec-New-Rules

December Rules Change: साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने वाला है। हर महीने की तरह दिसंबर में भी आम जनता से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया जाएगा।

Advertisment

महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Rate) और गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के नए रेट (New Rate) जारी करती हैं। तो वहीं इस महीने एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card New Rules) के नियम भी बदलने वाले हैं।

ऐसे में चलिए जानते हैं कि दिसंबर 2024 में आम जनता से जुड़े कौन-कौन से नियमों में बदलाव होगा।

पेट्रोल डीजल के नए रेट

हर महीने तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी करती हैं। ऐसे देखना होगा दिसंबर (December 2024 Rules Change) की पहली तारीख को क्या देश के राज्यों में पेट्रोल के रेट बढ़ेंगे या आम जनता को कुछ राहत मिलेगी।

Advertisment

गैस सिलेंडर के रेट

दिसंबर की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के रेट जारी होंगे। बीते ​महीने तेल कंपनियों द्वारा कर्मिशयल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोत्तरी की गई थी। इस बार देखना होगा कि घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत मिल सकती है या व्यवसायिक गैस सिलेंडर के रेट बढ़ेंगे।

कार्ड होल्डर्स के लिए दिसंबर के नए नियम

यदि आप यस बैंक के कस्टमर हैं तो अगले महीने से आपकी जेब खाली होने वाली है। 1 दिसंबर 2024 से फ्लाइट्स और होटलों के लिए रिडीम किए वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स की संख्या पर लिमिट्स लागू हो जाएंगे।

यस बैंक कार्डहोल्डर्स अपने यस रिवॉर्ड्ज पॉइंट्स का उपयोग कुल बिल का 70 फीसदी या मेक्सिमम मंथली लिमिट (जो भी कम हो) को कवर करने के लिए कर सकते हैं।

Advertisment

इस तरह है मंथली लिमिट

यस प्राइवेट & प्राइवेट प्राइम कार्ड्स - 6,00,000 पॉइंट्स

मार्की कार्ड - 3,00,000 पॉइंट्स

रिजर्व कार्ड -  2,00,000 पॉइंट्स

अन्य यस बैंक क्रेडिट कार्ड - 1,00,000 पॉइंट्स

कार्डहोल्डर्स के लिए बदले नियमों से क्या होगा असर

आपको बता दें इन अपडेट्स के साथ यस बैंक के अलावा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जैसे अन्य बैंकों के साथ लाउंज एक्सेस के लिए जरूरतों को बढ़ाने में शामिल हो गए हैं। इसलिए कार्डहोल्डर उम्मीद कर सकते हैं कि इन बदलावों का असर उनके रिवॉर्ड और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस करने के तरीके पर पड़ सकता है।

एसबीआई के नए नियम (SBI Dec New Rules)

यदि आप एसबीआई कस्टमर (SBI Customer) हैं तो आपको बता दें देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक दिसंबर में एसबीआई कार्ड (SBI Card) के जुड़े नए नियम लाने वाली है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 1 दिसंबर, 2024 से अपने 48 क्रेडिट कार्ड्स डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से जुड़े ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं देंगे।

एसबीआई के 48 क्रेडिट कार्ड्स

AURUM
SBI Card ELITE
SBI Card ELITE Advantage
SBI Card Pulse
SimplyCLICK SBI Card
SBI Card PRIME
SBI Card PRIME Advantage
SBI Card Platinum
SBI Card PRIME Pro
SBI Card Platinum Advantage
Gold SBI Card
Gold Classic SBI Card
Gold Defense SBI Card
Gold & More Employee SBI Card
Gold & More Advantage SBI Card
Gold & More SBI Card
SimplySAVE SBI Card
SimplySAVE Employee SBI Card
SimplySAVE Advantage SBI Card
Advertisment
SimplySAVE Pro SBI Card
Krishak Unnati SBI Card
SimplySAVE Merchant SBI Card
SimplySAVE UPI SBI Card
SIB SBI Platinum Card
SIB SBI SimplySAVE Card
KVB SBI Platinum Card
KVB SBI Gold & More Card
KVB SBI Signature Card
Karnataka Bank SBI Platinum Card
Karnataka Bank SBI SimplySAVE Card
Karnataka Bank SBI Card PRIME
Allahabad Bank SBI Card ELITE
Allahabad Bank SBI Card PRIME
Allahabad Bank SBI SimplySAVE Card
City Union Bank SBI Card PRIME
City Union Bank SimplySAVE SBI Card
Central Bank SBI Card ELITE
Central Bank SBI Card PRIME
Central Bank SimplySAVE SBI card
UCO Bank SBI Card PRIME
UCO Bank SimplySAVE SBI Card
UCO Bank SBI Card ELITE
PSB SBI Card ELITE
PSB SBI Card PRIME
PSB SBI Simply SAVE
SHAURYA SELECT SBI Card

यह भी पढ़ें: दिसंबर में पंचक कब से हैं: इसमें कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, कब समाप्त होंगे पंचक, जानें सब कुछ

petrol diesel rate LPG rate Dec-New-Rules December Rules Changes SBI Credit Card New Rules from dec 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें