Advertisment

Rudraksh Mahotsav Kubereshwar Dham : भीड़ को देखते हुए पहले ही बट गए डेढ़ लाख रुद्राक्ष, कुबेरेश्वर धाम में आज से रुद्राक्ष महोत्सव

Rudraksh Mahotsav Kubereshwar Dham : भीड़ को देखते हुए पहले ही बट गए डेढ़ लाख रुद्राक्ष, कुबेरेश्वर धाम में आज से रुद्राक्ष महोत्सव rudraksh-mahotsav-kubereshwar-dham-seeing-the-crowd-1-5-lakh-rudraksh-have-already-been-distributed-rudraksh-mahotsav-from-today-in-kubereshwar-dham-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Rudraksh Mahotsav Kubereshwar Dham : भीड़ को देखते हुए पहले ही बट गए डेढ़ लाख रुद्राक्ष, कुबेरेश्वर धाम में आज से रुद्राक्ष महोत्सव

सीहोर। Rudraksh Mahotsav Kubereshwar Dham  सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आज से भगवत कथा और रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम शुरू होना है। गौरतलब है कि इस स्थान पर लाखों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचते हैं। अभी भी एक दिन पहले तक करीब 3 लाख भक्त यहां पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम में व्यवस्था न बिगड़े इसके चलते एक दिन पहले ही करीब डेढ़ लाख रुद्राक्ष बांट दिए गए। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब 3 लाख रुद्राक्ष बांटे जाने थे। जिसमें से आधे का वितरण पहले ही कर दिया गया। आज से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

Advertisment

52 एकड़ का धाम हाउसफुल —
करीब 52 एकड़ के एरिया में फैले कुबेरश्वर धाम में गुरुवार से रुद्राक्ष महोत्सव शुरू होना है। लेकिन इसी के पहले पूरा क्षेत्र हाउस फुल हो गया है। करीब 2 लाख श्रद्धालु पहले ही पहुंच चुके हैं। जिनमें से डेढ़ लाख रुद्राक्ष पहले ही बांट दिए गए। इसके लिए 10 काउंटर बनाए गए हैं। आपको बता दें 22 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव में करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पूरे क्षेत्र में अब लोगों को जगह नहीं बची है। अपनी व्यवस्थाओं से पंडाल बनाकर अब लोग डेरा डाले हैं। हालांकि यहां करीब 3 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था रोजाना के लिए की गई है।

Chaitra Navratri 2023 : इस बार पंचकों में आएंगी मां दुर्गा, पूरे नौ दिन की होंगी चैत्र नवरात्रि 2023

sehore news Rudraksh Mahotsav Kubereshwar Dham pandit pradeep mishra news MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें