Advertisment

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आरटीओ कर्मचारी, नहीं होंगे लाइसेंस, परमिट सहित कई काम

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आरटीओ कर्मचारी, नहीं होंगे लाइसेंस, परमिट सहित कई काम

author-image
News Bansal
आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आरटीओ कर्मचारी, नहीं होंगे लाइसेंस, परमिट सहित कई काम

जबलपुर: आज से प्रदेश भर के आरटीओ कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। दरअसल, कई सालों से की जा रही मांग के पूरे नहीं होने पर अनिअशचितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। जिसके लिए अपनी मांग को पूरा करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया है। इसका फैसला मंगलवार को हुई परिवहन विभाग मध्यप्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों के संयुक्त संगठनों ने लिया है।

Advertisment

नहीं हुई पुरानी मांगे पूरी

अधिकारी, कर्मचारी संघ के मुताबिक कोविड-19 से 20 और 20 से 21 में विषम परिस्थिति होते हुए भी वित्तीय वर्ष का लक्ष्य की पूर्ति की गई है। इस लक्ष्य की पूर्ति के बाद भी अधिकारियों ने शासन के आदेश और परिवहन विभाग के अधिनियम और नियमों को अलग करते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए।

जबकि शासन के आदेश है कि बिना जांच के किसी भी लोकसेवक पर प्रकरण दर्ज नहीं किया जा सकता है। परिवहन अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य अर्ध न्यायिक प्रवृति के होते है। जिसे देखते हुए संरक्षण की मांग की गई थी। उसपर भी कोई विचार नहीं किया गया। इसके साथ ही कई मांगों को लेकर 7 अप्रैल से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर परिवहन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे। वहीं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कार्य बंद रहेगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें