Advertisment

RSS Flag Controversy: RSS का झंडा एक दिन बनेगा राष्ट्रीय ध्वज...पढ़िए पूरी खबर

अब जल्द ही एंटी नेशनल हमें राष्ट्रगान गाते नजर आएंगे। उन्होंने कहा था कि आतंकी बनाने वाले समुदाय को भी जल्द राष्ट्रगान गाते

author-image
Bansal News
RSS Flag Controversy: RSS का झंडा एक दिन बनेगा राष्ट्रीय ध्वज...पढ़िए पूरी खबर

KARNATAKA: अपने बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले  कर्नाटक के पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक ईश्वरप्पा(KS Eshwarappa)का बयान सामने आया है।उन्होंने अपने बयान में कहा बलिदान की भावना को लाने के लिए ही आरएसएस केसरिया झंडे के सामने प्रार्थना करता है। तिरंगा झंडा हमारे संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय ध्वज है। हमें इसे वह सम्मान देते हैं जिसका यह हकदार है।आंगे बढ़ते हुए मौजूदा विधायक ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि RSS का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा। उन्होंने कहा कि केसरिया झंडा बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, इसका सम्मान आज या कल से शुरू नहीं हुआ। बल्कि हजारों सालों से हो रहा है।

Advertisment

इनके वो बायान जो रहे सुर्खियों में

यह पहला मौका नहीं है, जब ईश्वरप्पा ने इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने यूपी सरकार के मदरसे में राष्ट्रगान अनिवार्य करने के मुद्दे पर कहा था कि अब जल्द ही एंटी नेशनल हमें राष्ट्रगान गाते नजर आएंगे। उन्होंने कहा था कि आतंकी बनाने वाले समुदाय को भी जल्द राष्ट्रगान गाते हुए देखा जाएगा।इससे पहले ईश्वरप्पा ने दावा किया था कि देश में 36000 मंदिरों को तोड़कर उन पर मस्जिदें बनाई गईं। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया है कि हिंदू लीगल तरीके से सभी 36000 मंदिरों को वापस लेंगे।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें