Advertisment

RSS chief Mohan Bhagwat in CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर जशपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत

author-image
Bansal News
RSS chief Mohan Bhagwat in CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर जशपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत

जशपुर। RSS प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ दौरे पर जशपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान वे कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड के रास्ते से जशपुर पहुंचे। यहां अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर उन्होंने आदिवासी बच्चों से मुलाकात की। शाम के समय वे संघ की शाखा में भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख कल्याण आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक मोहन भागवत सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे। जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। और स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। मोहन भगवत जनजाति गौरव दिवस पर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह RSS के दो विभाग सरगुजा, कोरिया का संयुक्त पथ संचलन संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग भी लेंगे।

मोहन भगवत जनजाति गौरव दिवस पर वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोमवार 14 नवंबर 2022 को जशपुर में तथा मंगलवार 15 नवंबर 2022 को अम्बिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित पथ संचलन व सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत प्रवास पर रहेंगे।

RSS Mohan Bhagwat rss chief mohan bhagwat visit chhattisgarh rss chief mohan bhagwat speech rss chief mohan bhagwat in raipur today rss chief mohan bhagwat mohan bhagwat statement mohan bhagwat speech mohan bhagwat rss speech mohan bhagwat rss mohan bhagwat recent news mohan bhagwat raipur visit Mohan Bhagwat NEWS mohan bhagwat meeting in raipur mohan bhagwat latest news mohan bhagwat interview mohan bhagwat in raipur Mohan Bhagwat
Advertisment
चैनल से जुड़ें