Advertisment

RSA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की छठवीं जीत, न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया, केशव महाराज ने लिए चार विकेट

New Zealand vs South Africa: विश्व कप के 32वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया है।

author-image
Bansal news
RSA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की छठवीं जीत, न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया, केशव महाराज ने लिए चार विकेट

New Zealand vs South Africa: विश्व कप के 32वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। बुधवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इस मुकाबले को खेला गया।

Advertisment

न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक और रासी डुसेन के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में ही ऑल आउट हो गई, पूरी टीम मात्र 167 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की विश्व कप 2023 में ये लगातार तीसरी हार है, इससे पहले न्यूजीलैंड को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने हराया।

महाराज और यानसेन गेंदबाजी में छाए

दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और मार्को यानसेन ने शानदार गेंदबाजी की। महाराज ने 9 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिए। मार्को यानसेन ने 8 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए। गेराल्ड कोएत्जी को दो और कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।

Advertisment

डिकॉक और डुसेन का शतक

दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। डुसेन ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

वहीं, डिकॉक ने 10 चौके और 3 छक्के उड़ाए। डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन बना दिए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें:

ODI Rankings: वनडे में तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, साथ ही नंबर 1 बना पाकिस्तान का ये तेज गेंदबाज

Advertisment

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर कल महिलाएं करेंगी 16 श्रृंगार, जानें कौन-कौन से श्रृंगार हैं इसमें शामिल

Viral Video: जब धोनी ने बांग्लादेश टीम को बनाया था उल्लू, शेयर की पूरी बात, देखें वीडियो

Chanakya Niti: ऑफिस में चापलूसी करने वाले नहीं बल्कि ऐसे लोग होते हैं सबके चहेते

Advertisment

Gujarat First Heritage Train: पीएम मोदी ने पहली हैरिटेज ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पर्यटकों को मिलेगा फायदा

RSA vs NZ, NZ vs RSA, New Zealand vs South Africa, New Zealand, South Africa, World Cup 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, विश्व कप 2023,

world cup 2023 South Africa RSA vs NZ NZ vs RSA new zealand vs south africa new zealand
Advertisment
चैनल से जुड़ें