/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/rrb-ntpc-2025-vacancy-apply-online-8875-posts-hindi-news-zxc.webp)
हाइलाइट्स
- RRB NTPC 2025: 8,875 पदों पर भर्ती शुरू
- स्नातक व स्नातकोत्तर दोनों स्तर पर मौका
- CBT-1 और CBT-2 परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट
RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC 2025 भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 8,875 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें स्नातक (Graduate Level) और स्नातकोत्तर (Undergraduate Level) दोनों प्रकार के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट से RRB NTPC 2025 Online Form भर सकते हैं।
RRB NTPC स्नातक (Graduate Level) भर्ती – 5,817 पद
नीचे दी गई तालिका में RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2025 का पूरा विवरण देखें:
| क्रम सं. | पद का नाम | विभाग | वेतन स्तर | स्वीकृत रिक्तियां |
|---|---|---|---|---|
| 1 | स्टेशन मास्टर | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 6 | 615 |
| 2 | गुड्स ट्रेन मैनेजर | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 5 | 3423 |
| 3 | ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे) | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 4 | 59 |
| 4 | मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट सुपरवाइजर (CCTS) | ट्रैफिक (वाणिज्यिक) | 6 | 161 |
| 5 | कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट (JAA) | लेखा | 5 | 921 |
| 6 | वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | सामान्य | 5 | 638 |
| कुल | — | — | — | 5817 |
RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (Undergraduate Level) भर्ती – 3,058 पद
नीचे दी गई तालिका में RRB NTPC Undergraduate Vacancy 2025 का पूरा विवरण देखें:
| क्रम सं. | पद का नाम | विभाग | वेतन स्तर | स्वीकृत रिक्तियां |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ट्रेन्स क्लर्क | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 2 | 77 |
| 2 | वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क (CCTC) | ट्रैफिक (वाणिज्यिक) | 3 | 2424 |
| 3 | लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट | लेखा | 2 | 394 |
| 4 | कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | सामान्य | 2 | 163 |
| कुल | — | — | — | 3058 |
वेतनमान (RRB NTPC Salary 2025)
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतनमान मिलेगा। वेतन स्तर लेवल-2 से लेवल-6 तक निर्धारित है। इसके अलावा रेलवे की ओर से मिलने वाले भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आयु सीमा (RRB NTPC Age Limit 2025)
अंडरग्रेजुएट पदों के लिए: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष
ग्रेजुएट पदों के लिए: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष
SC, ST, OBC, PwD और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया (RRB NTPC Selection Process 2025)
भर्ती प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी:
CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – 1)
100 प्रश्न (40 सामान्य जागरूकता, 30 गणित, 30 रीजनिंग)
समय: 90 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे।
CBT-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – 2)
120 प्रश्न (50 सामान्य जागरूकता, 35 गणित, 35 रीजनिंग)
समय: 90 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे।
स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / एप्टीट्यूड टेस्ट (पद के अनुसार)
दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट
आवेदन प्रक्रिया (RRB NTPC Application Process 2025)
उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
RRB NTPC 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन शुल्क (RRB NTPC Application Fee 2025)
सामान्य (General), OBC और EWS: ₹500/-
SC, ST, PwD, महिला और पूर्व सैनिक: ₹250/-
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC 2025 भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 8,875 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें स्नातक (Graduate Level) और स्नातकोत्तर (Undergraduate Level) दोनों प्रकार के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट से RRB NTPC 2025 Online Form भर सकते हैं।
UP Police Holiday Cancelled: लखनऊ पुलिस के सभी अवकाश 4 अक्टूबर तक रद्द, नवरात्र-विजयदशमी पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/lucknow-police-holiday-cancelled-navratri-vijayadashami-2025-hindi-news-zxc.webp)
शारदीय नवरात्र और विजयदशमी 2025 के अवसर पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा निर्णय लिया है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 4 अक्टूबर 2025 तक सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। यह आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें