Advertisment

RRB NTPC 2025 Exam Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी एग्जाम डेट की जारी, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

RRB NTPC 2025 Exam Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी की परीक्षा 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है।

author-image
Vishalakshi Panthi
RRB NTPC 2025 Exam dates

RRB NTPC 2025 Exam Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 5 जून 2025 से 23 जून 2025 के बीच आयोजित होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ी खबर है।

Advertisment

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चैक करें। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

RRB NTPC परीक्षा के चरण

यह परीक्षा कई चरणों में होती है:

  1. CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  2. CBT-2
  3. टाइपिंग टेस्ट या कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जहां लागू हो)
  4. दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट

भाषाओं का विकल्प

परीक्षा 15 भाषाओं में दी जा सकती है, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, असमिया, मणिपुरी और कोंकणी शामिल हैं।

Advertisment

CBT-1 परीक्षा पैटर्न

CBT-1 एक क्वालिफाइंग परीक्षा है, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं। कुल 90 मिनट का समय दिया जाता है, जबकि PwBD उम्मीदवारों (स्क्राइब के साथ) को 120 मिनट मिलते हैं। हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।

विषयवार प्रश्नों का वितरण

  • सामान्य जागरूकता: 40 सवाल
  • गणित: 30 सवाल
  • सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति: 30 सवाल

आंसर की

परीक्षा खत्म होने के बाद, RRB की ओर से आधिकारिक आंसर की जारी की जाती है, जिससे उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

Advertisment

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज एग्जाम के प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPSC CSE Prelims 2025

UPSC CSE Prelims 2025 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2025 प्रीलिमिनरी एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
रेलवे भर्ती बोर्ड एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की जानकारी आरआरबी एनटीपीसी rrb ntpc pattern rrb ntpc exam pattern RRB NTPC Exam Date OUT rrb ntpc exam 2025 pattern RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern 2025 rrb ntpc 2025 pattern RRB
Advertisment
चैनल से जुड़ें