/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/qK8PgIMT-बड़ी-खबर-1.webp)
हाइलाइट्स
- GST 2.0 से महंगी हुई बाइक्स
- Interceptor 650 की कीमत बढ़ी
- Super Meteor 650 सबसे ज्यादा महंगी
Royal Enfield 650cc Price Hike: सरकार द्वारा लागू किए गए नए GST 2.0 नियमों का सीधा असर ऑटो सेक्टर पर पड़ा है। छोटी गाड़ियां अब सस्ती हो गई हैं, लेकिन बड़ी इंजन वाली गाड़ियों और बाइक्स की कीमतें बढ़ गई हैं। Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की 650cc बाइक्स पर अब 40% GST लागू हो चुका है। इसी वजह से कंपनी ने Interceptor 650, Continental GT 650, Classic 650, Shotgun 650, Super Meteor 650 और Bear 650 की नई कीमतें जारी कर दी हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/RB15Idaw-बड़ी-खबर-2-300x189.webp)
Interceptor 650 की नई कीमतें
Royal Enfield की सबसे पॉपुलर बाइक Interceptor 650 अब पहले से महंगी हो गई है। Kelly Green और Canyon Red वेरिएंट की कीमत अब 3.32 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जो पहले 3.09 लाख रुपये थी। यानी करीब 22,500 रुपये का इजाफा। Mark 2 वेरिएंट अब 3.62 लाख रुपये में उपलब्ध है।
Royal Enfield 650cc बाइक्स नई और पुरानी कीमतें (Before vs After Price List)
| मॉडल (Model) | वेरिएंट (Variant) | पुरानी कीमत (Old Price) | नई कीमत (New Price) | अंतर (Difference) |
|---|---|---|---|---|
| Interceptor 650 | Kelly Green / Canyon Red | ₹3.09 लाख | ₹3.32 लाख | +₹22,500 |
| Sunset Strip / Barcelona Blue / Black Ray | ₹3.25 लाख | ₹3.48–3.49 लाख | +₹23,000–24,000 | |
| Mark 2 (Top Variant) | ₹3.39 लाख | ₹3.62 लाख | +₹23,000 | |
| Continental GT 650 | British Racing Green / Rocker Red | ₹3.26 लाख | ₹3.49 लाख | +₹23,000 |
| Apex Grey / Slipstream Blue | ₹3.48 लाख | ₹3.71 लाख | +₹23,000 | |
| Mr. Clean (Chrome) | ₹3.55 लाख | ₹3.78 लाख | +₹23,000 | |
| Classic 650 | Vallam Red / Bruntingthorpe Blue | ₹3.36 लाख | ₹3.61 लाख | +₹25,000 |
| Teal | ₹3.40 लाख | ₹3.65 लाख | +₹25,000 | |
| Black Chrome | ₹3.50 लाख | ₹3.75 लाख | +₹25,000 | |
| Shotgun 650 | Plasma Blue / Drill Green | ₹3.78 लाख | ₹4.05 लाख | +₹27,000 |
| Stencil White | ₹3.81 लाख | ₹4.08 लाख | +₹27,000 | |
| Super Meteor 650 | Astral Green / Astral Black | ₹3.69 लाख | ₹3.98 लाख | +₹29,000 |
| Interstellar Grey / Green | ₹3.86 लाख | ₹4.15 लाख | +₹29,000 | |
| Celestial Blue / Red (Top) | ₹4.03 लाख | ₹4.32 लाख | +₹29,000 | |
| Bear 650 | Board Walk | ₹3.46 लाख | ₹3.71 लाख | +₹25,000 |
| Wild Honey / Petrol Green | ₹3.52 लाख | ₹3.77 लाख | +₹25,000 | |
| Golden Shadow | ₹3.59 लाख | ₹3.84 लाख | +₹25,000 | |
| Two Four Nine Special | ₹3.66 लाख | ₹3.93 लाख | +₹27,000 |
Continental GT 650 पर भी बढ़ा बोझ
कैफे रेसर स्टाइल की Continental GT 650 की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। British Racing Green और Rocker Red वेरिएंट अब 3.49 लाख रुपये में मिलते हैं, जबकि Chrome फिनिश वाले Mr. Clean की कीमत 3.78 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: HUF Family Property: बेटी की शादी के लिए पिता बेच सकता है परिवार की जमीन! बेटे ने लगाई थी याचिका, SC ने की ये टिप्पणी
Classic 650 और Shotgun 650 की कीमत
हाल ही में लॉन्च हुई Classic 650 पर भी GST का असर दिखा है। इसकी कीमत अब 3.61 लाख रुपये से शुरू होकर 3.75 लाख रुपये तक जाती है। वहीं कस्टम-स्टाइल Shotgun 650 की कीमत Plasma Blue और Drill Green वेरिएंट में 4.05 लाख रुपये हो गई है। Stencil White अब 4.08 लाख रुपये में उपलब्ध है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/royal_enfield_650cc_price_hike_chart-300x180.webp)
Super Meteor 650 सबसे महंगी हुई
Cruiser सेगमेंट की Super Meteor 650 पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। Astral Green और Black वेरिएंट अब 3.98 लाख रुपये में मिलते हैं। वहीं टॉप वेरिएंट Celestial Blue और Red की कीमत 4.32 लाख रुपये हो गई है। इसमें करीब 29,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
Bear 650 की अपडेटेड प्राइस लिस्ट
Scrambler-स्टाइल Bear 650 भी महंगी हो गई है। Board Walk वेरिएंट अब 3.71 लाख रुपये, Golden Shadow 3.84 लाख रुपये और टू फोर नाइन स्पेशल एडिशन 3.93 लाख रुपये में उपलब्ध है। कीमतों में यह बढ़ोतरी Royal Enfield के शौकीनों के लिए निराशाजनक हो सकती है। हालांकि कंपनी का कहना है कि नई प्राइसिंग GST 2.0 नियमों के मुताबिक है।
Bareilly Love Swap:गजब का लव स्लैप, साली भाग गई बहनोई के साथ, फिर जीजा की बहन को उड़ा ले गया साला, फिर जानें क्या हुआ?
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/POI41SXc-बड़ी-खबर-3.webp)
उत्तर प्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे लोग ‘लव स्वैप’ कह रहे हैं। यहां एक युवक केशव कुमार अपनी साली कल्पना के साथ भाग गया। इसके अगले ही दिन उसकी पत्नी का भाई रविंद्र भी केशव कुमार की बहन को लेकर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें