Advertisment

Room Cooling Tips: Summer में लगाएं ये Indoor Plant, भीषण गर्मी में भी 3 से 4 डिग्री कम रहेगा कमरे का टेम्प्रेचर

Room Cooling Indoor Plant: भीषण गर्मी में कमरे को नैचुरल तरीके से ठंडा करेंगे ये Indore Plant, 48 डिग्री में भी कूल रहेगा घर know how to grow it Room Cooling Indoor Plant Garderning Tips and tricks garmi kam karne wale money plant in hindi pds

author-image
Preeti Dwivedi
Room Cooling Tips: Summer में लगाएं ये Indoor Plant, भीषण गर्मी में भी 3 से 4 डिग्री कम रहेगा कमरे का टेम्प्रेचर

Summer Room Cooling Indoor Plant Tips: पूरे देश में भीषण गर्मी कहर ठा रही है। ऐसे में सभी गर्मी से बचने के जतन कर रहे हैं। लोग तरह-तरह के एसी(AC) खरीद रहे हैं। लेकिन इस गर्मी में अच्छे-अच्छे AC भी फेल हो गए हैं।

Advertisment

पर इस गर्मी के चलते कमरे के तापमान को बिना किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के कैसे कम किया जा सकता है। आज हम इस पर बात करेंगे। आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं कुछ ऐसे इंडोर प्लांट (Room Cooling Indoor Plant Name) , जो घर का तापमान कम करने में मदद करेंगे। इसके लिए पढ़ें ये गार्डनिंग टिप्स (Gardening Tips) .

1: बेबी रबर प्लांट

वैसे तो रबर प्लांट की कई बैरायटी होती हैं लेकिन इसमें बेबी रबर प्लांट (baby rubber plant Tips) आसानी से वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड  को अवशोषित करता है और ऑक्सीजन को बढ़ाता है। यही कारण है जिससे हीट लेवल यानी गर्मी के (Summer Tips) स्तर को कम करने लगता है। इतना ही नहीं, ये इन्फ्लेमेशन यानी गर्मी को कम करने में भी मदद करता है।

baby rubber plant

बेबी रबर प्लांट लगाने का तरीका

रबर प्लांट को लगाने में थोड़ी समस्या आती है। फिर भी इसे कलम के साथ भी उगाया जा सकता है। इसके खाद या उर्वरक की बात करें तो इसके लिए रबर प्लांट को वसंत से लेकर देर गर्मियों तक पर्याप्त मात्रा में खाद दी जा सकती है। पेनिंगटन अल्ट्राग्रीन ऑल पर्पस प्लांट फ़ूड 10-10-10 के अनुपात में इसे दिया जा सकता है। ये पोषक तत्व पौधों को पर्याप्त बढ़त दिलाते हैं। इसके बाद आपको चार महीने तक खाद देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Advertisment

अगर आप इसमें प्राकृतिक खाद देना चाहते हैं तो इसके लिए अलास्का फिश फ़र्टिलाइज़र दी जा सकती है। ये पत्तियों की चमक को बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता हे।

2: ऐलोवेरा प्लांट

जिस तरह ऐलोवेरा प्लांट स्किन की जलन को कम करता है। उसी तरह ये तापमान को कम रखने में भी मददगार होता है। एलोवेरा (aloe vera plant) का सबसे अच्छा काम होता है कि ये हवा से टॉक्सिक यानी विशेषी गैसों के साथ चीजों को हटाकर ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने का काम भी बहुत तेजी से करता है। सबसे अच्छी बात ये प्राकृतिक तरीके से कमरे को ठंडा करता है।

aloe vera plant

ऐलोवेरा प्लांट लगाने का तरीका

ऐलोवेरा प्लांट एक इंडोर प्लांट है। घर में एलोवेरा को लागने के लिए रेतीले मिट्टी होनी चाहिए। साथ ही जल निकासी के साथ सही मिक्सर चाली मिट्टी होना चाहिए। इसके लिए रेत और मिट्टी को पर्याप्त मात्रा में उगाया जा सकता है। इसके लिए उर्वरक यानी खाद वाली मिट्टी से बचना होगा।

Advertisment

3: स्नेक प्लांट

ऐसा माना जाता है कि स्नेक प्लांट तापमान को कम करता है। रबर प्लांट की तरह स्नेक प्लांट (snake plant) भी गर्मी को करने वाला पौधा माना जाता है। ये गर्मियों में टेम्प्रेचर को कम करने वाला पौधा माना जाता है। ये हवा को फ्रेश करके ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे कमरे का तापमान तेजी से कम होने लगता है। ऐसा माना जाता है इससे कमरे का टेप्रेचर 5 डिग्री तक कम हो जाता है।

snake plant

स्नेक प्लांट लगाने का तरीका

अगर आप स्नेक प्लांट लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप या तो कटिंग करके ग्रो कर लें। या सीधा नर्सरी से प्लांट लगा लें। इसे भी मनी प्लांट की तरह एक ​कटिंग के माध्यम से पानी में आसानी से ग्रो किया जा सकता है।

4: पीस लिली

पीस लिली (peace lily Plant Tips) लगातार नम मिट्टी पसंद करती है। इनडोर पौधों के लिए डिज़ाइन किए गए पॉटिंग मिक्स का उपयोग करें जो जंगल के फर्श की नकल करने के लिए नमी बनाए रखने वाले कार्बनिक पदार्थों से भरपूर हो। रसीले पौधों के लिए डिज़ाइन किए गए मिक्स से बचें, जो इन पौधों के लिए बहुत शुष्क रहते हैं।

Advertisment

piece lily summer tips

पीस लिली लगाने का तरीका

अपने पीस लिली को कभी भी पूरी तरह सूखने या मुरझाने न दें, या बहुत ज़्यादा गीली मिट्टी में न रखें। मिट्टी को कुछ इंच नीचे तक सूखने दें, फिर अच्छी तरह से पानी दें ताकि पानी पॉट के ड्रेनेज छेदों से बह जाए। तश्तरी से बचा हुआ पानी निकाल दें। बेहतरीन नतीजों के लिए कमरे के तापमान पर पानी का इस्तेमाल करें।

5: मनी प्लांट या गोल्ड पोथोज

हालांकि मनी प्लांट (Money Plant)  बहुत ही कॉमन इंडोर प्लांट है। लेकिन इसमें हम सबसे खास प्लांट की बात करें तो इसमें गोल्ड पोथोज सबसे अच्छा इंडोर प्लांट माना जाता है। जो हवा को ठंडा करने में काफी कारगर साबित होता है। इसकी खासियत होती है कि ये हवा से धूल और कार्बन को तेजी से फिल्टर करने का काम करता है।

गोल्ड पोथोज लगाने का तरीक

अगर आप भी गोल्ड पोथोज () लगाना चाहते हैं तो इसे लगाने का तरीका बेहद आसान है। इसे पानी या मिट्टी में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। इसके लिए आप आप नर्सरी से पौधा सीधा ला सकते हैं इसे कटिंग के माध्यम से भी आसानी से ग्रो किया जा सकता है।

इसके लिए इसकी एक कटिंग लें इसे पानी में डाल लें। ध्यान रखना है अगर इसे पानी से ग्रो कर रहे हैं तो इसका पानी हर सप्ताह बदलें। ताकि पानी में फंगस न हो। वरना प्लांट ग्रो नहीं कर पाएगा।

6: एग्लोनिमा एसपीपी या चीनी सदाबहार

यह भी तापमान को नियंत्रित करने वाला एक पौधा है। जो इंडोर प्लांट (Room Cooling Indoor Plant) के रूप में लगाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम एग्लोनिमा एसपीपी (aglaonema spp) है। इसकी ऊंचाई - 1.0 से 1.5 फीट यानी 30 से 45 सेमी

summer tips

इसका फैलाव: 1.0 से 1.5 फीट (30 से 45 सेमी)

रखने का स्थान: सूर्य के प्रकाश में रहना-आंशिक से पूर्ण छाया में

मिट्टी: नम, अच्छी जल निकासी वाली

कहां लगाएं - कभी भी घर के अंदर

यह भी पढ़ें: 

गर्मियों में पक्षियों को आकर्षित करते हैं ये Plants, घर के Garden में जरूर लगाएं

Plant Vastu Tips: घर में नींबू का पेड़ लगाना भी होता है शुभ, क्या कहता है वास्तु, जानें लगाने की सही दिशा

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें